लाइव न्यूज़ :

झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने 3,469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, स्थानीय भाषा के शिक्षकों की भी हुई नियुक्ति, इन भाषाओं में होगी पढ़ाई

By अनिल शर्मा | Updated: May 19, 2023 15:51 IST

हेमंत सोरेन ने लिखा- शिक्षा के क्षेत्र में झारखण्ड आगे बढ़े, राज्य के बेटे-बेटियों को उत्कृष्ट शिक्षा के अवसर मिले, यही हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर आप सभी नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों को अनेक-अनेक शुभकामनाएँ और जोहार।

Open in App
ठळक मुद्देखेलगांव स्थित ताना भगत इंडोर स्टेडियम में 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा।स्थानीय भाषा के शिक्षकों को विद्यालयों में बच्चों को उनकी अपनी बोली में पढ़ाने के लिए नियुक्ति पत्र भी दिए गए।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में पिछली भाजपा सरकार के प्रयासों के कारण ये भर्तियां संभव हो सकी हैं। 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को खेलगांव स्थित ताना भगत इंडोर स्टेडियम में 3,469 माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के बाद ट्वीट किया- 'आज रांची में वीर शहीद टाना भगत इंडोर स्टेडीयम में 3,469 नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का सौभाग्य मिला।'

हेमंत सोरेन ने लिखा- 'शिक्षा के क्षेत्र में झारखण्ड आगे बढ़े, राज्य के बेटे-बेटियों को उत्कृष्ट शिक्षा के अवसर मिले, यही हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर आप सभी नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों को अनेक-अनेक शुभकामनाएँ और जोहार।'  

मुख्यमंत्री ने स्थानीय भाषा के शिक्षकों को विद्यालयों में बच्चों को उनकी अपनी बोली में पढ़ाने के लिए नियुक्ति पत्र भी दिए। इनमें संथाली, मुंडारी, कुडुख और अन्य भाषाएं शामिल हैं। संथाली को पढ़ाने के लिए 42 शिक्षक हैं, 29 बांग्ला, 28 कुदुख, 11-11 नागपुरी और मुंडारी के लिए, 4 कुर्माली में, 2 उड़िया के लिए और एक-एक पंचपरगनिया और हो में हैं।

गौरतलब है कि नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षकों को राज्य के सरकारी विद्यालयों में लगाया जाएगा। इनमें इतिहास और नागरिक शास्त्र के 779, संस्कृत के 398, भूगोल के 341, हिंदी के 337, अर्थशास्त्र के 260 और गणित और भौतिकी के 268 शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 249 अंग्रेजी शिक्षक, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान में 232, शारीरिक शिक्षा में 184, वाणिज्य में 118, संगीत में 97, उर्दू में 27 और गृह विज्ञान में 50 प्रशिक्षित हैं। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 279 शिक्षक रांची, 263 पूर्वी सिंहभूम, 240 धनबाद, 230 सरायकेला-खरसावां, 228 गोड्डा और 200 शिक्षक पश्चिमी सिंहभूम में पदस्थ हैं।

इस बीच, भाजपा ने अपनी रोजगार नीति को लेकर झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला किया और दावा किया कि राज्य में पिछली भाजपा सरकार के प्रयासों के कारण ये भर्तियां संभव हो सकी हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री सोरेन को इन नियुक्तियों के बारे में तथ्यों के साथ सामने आने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, जहां तक इन शिक्षकों की नियुक्तियों का सवाल है, जनता और उम्मीदवार जानते हैं कि यह पूर्ववर्ती रघुबर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की देन है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?