लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: अपनों के लिए टिकट के जुगाड़ में कांग्रेसी नेता

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2019 08:49 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में झारखंड से कांग्रेस के एक ही प्रत्याशी गीता कोड़ा को जीत मिली है. वह अपने पति और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा को विधानसभा का टिकट दिलवाना चाहती हैं और इसके लिए भी लॉबिंग कर रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय स्वयं एवं भाई के लिए हटिया सीट सुरिक्षत कराना चाहते हैं.  गोपाल साहू स्वयं एवं भाई के लिए टिकट चाहते हैं.  

झारखंड में विधानसभा चुनाव में चुनावी चक्र व्यूह को भेदने का दंभ भरने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता पार्टी में अपने परिजनों के लिए सीट सुनिश्चित करा लेना चाहते हैं.

लोकसभा चुनाव 2019 में झारखंड से कांग्रेस के एक ही प्रत्याशी गीता कोड़ा को जीत मिली है. वह अपने पति और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा को विधानसभा का टिकट दिलवाना चाहती हैं और इसके लिए भी लॉबिंग कर रही हैं.

उनके अलावा कई दिग्गज नेता अपने परिवार के लिए एंडी-चोटी का जोर लगाने लगे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय स्वयं एवं भाई के लिए हटिया सीट सुरिक्षत कराना चाहते हैं.  

उसी तरह से गोपाल साहू स्वयं एवं भाई के लिए टिकट चाहते हैं.  सुखदेव भगत स्वयं विधायक हैं और नगर परिषद  अध्यक्ष पत्नी के लिए भी टिकट के इंतजाम में जी जान से जुटे हुए हैं.

वहीं, गीताश्री उरांव स्वयं दावेदार हैं. जबकि पुलिस सेवा से आए अरुण उरांव भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं. उसी तरह से राजेंद्र सिंह स्वयं एवं दोनों पुत्रों को टिकट दिलाना चाहते हैं.

मन्नान मलिक स्वयं अथवा पुत्र के लिए धनबाद सीट से दावेदारी कर रहे हैं. जबकि पूर्व सांसद ददई दुबे  खुद बोकारो तो पलामू के विश्रमपुर से बेटे के लिए टिकट चाहते हैं.  

वहीं, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी स्वयं भी लड़ना चाहते हैं और पुत्र तो विधायक होने के कारण प्रबल दावेदार हैं.

आलमगीर आलम स्वयं एवं पुत्र के लिए लगे हुए हैं. उसी तरह से प्रदीप कुमार बलमुचू स्वयं एवं पुत्री के लिए टिकट के जुगाड़ में लगे हुए हैं. तिलकधारी सिंह अपने पुत्र धनंजय के लिए प्रयासरत हैं.  मरेश सिंह की दोनों बहू कांग्रेस में शामिल हुई हैं जिन्हें पार्टी का टिकट चाहिए.

टॅग्स :झारखंड लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र