लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक और शिक्षक को मारी गोली, 3 दिन में 4 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 7, 2021 13:10 IST

कश्मीर में पिछले तीन दिनों के भीतर पांच नागरिकों की आतंकियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। इनमें चार अल्पसंख्यक समुदाय के लोग थे।

Open in App
ठळक मुद्दे आतंकियों ने गुरुवार को दो और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या कर दी है श्रीनगर के ईदगाह इलाके में गोलीबारी हुई है, जिसमें दो शिक्षकों की मौत हो गई हैआशंका जताई जा रही है कि हमलावर आतंकवादी हो सकते हैं

जम्मू। आतंकियों ने आज (गुरुवार) दो और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या कर दी है। इसके साथ ही 3 दिनों में वे 4 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या करने में कामयाब रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्याज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों को छात्रों के सामने गोली मारी गई है। सूत्रों के अनुसार इनकी पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर लगातार फायरिंग कर दी। 

गौरतलब है कि कश्मीर में पिछले तीन दिनों के भीतर पांच नागरिकों की आतंकियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। इनमें चार अल्पसंख्यक समुदाय के लोग थे। इससे पहले कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया था। इन हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक श्रीनगर के ईदगाह इलाके में गोलीबारी हुई है, जिसमें दो शिक्षकों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने सफा कदल में स्कूल के प्रिंसिपल और एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर आतंकवादी हो सकते हैं। हमले में मारे गए सतिंदर कौर और दीपक अलुचीबाग के रहने वाले थे।

कश्मीर घाटी में मंगलवार (5 अक्तूबर) को भी संदिग्ध आतंकवादियों ने 90 मिनट के भीतर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इकबाल पार्क क्षेत्र में श्रीनगर की प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखनलाल बिंदरू की उनके व्यावसायिक परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेश में दो अन्य लोगों की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिनमें से एक बिहार का रहने वाला था और गोलगप्पे-भेलपूरी बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाता था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज