लाइव न्यूज़ :

Jammu: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा की खातिर, एनएसजी कमांडों और ड्रोन भी तैनात होंगे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 8, 2024 17:33 IST

Jammu: हालांकि प्रशासन और केंद्रीय गृहमंत्रालय इसके प्रति चुप्पी साधे बैठा है कि इस बार की अमरनाथ यात्रा पर कोई आतंकी खतरा मंडरा रहा है या नहीं लेकिन हजारों जवानों की तैनाती की कवायद के बीच 20 हजार और सैनिकों की मांग इसके प्रति चिंता में जरूर डालती थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा में शामिल होेने वालों की सुरक्षा की खातिर एनएसजी कमांडों तैनात किए जाएंगेश्रीनगर शहर के अलावा दक्षिण कश्मीर में भी इन जवानों को तैनात किया जाएगा300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्टी टीयर सुरक्षा बंदोबस्त रहेंगे

Jammu: हालांकि प्रशासन और केंद्रीय गृहमंत्रालय इसके प्रति चुप्पी साधे बैठा है कि इस बार की अमरनाथ यात्रा पर कोई आतंकी खतरा मंडरा रहा है या नहीं लेकिन हजारों जवानों की तैनाती की कवायद के बीच 20 हजार और सैनिकों की मांग इसके प्रति चिंता में जरूर डालती थी। यही नहीं खतरे के प्रति शंका इस कारण भी है क्योंकि इस बार भी अमरनाथ यात्रा में शामिल होेने वालों की सुरक्षा की खातिर एनएसजी कमांडों तैनात किए जाएंगें तथा बड़ी संख्या में ड्रोन की सहायता ली जाएगी। 29 जून (जिस दिन हिमलिंग के प्रथम दर्शन होंगें) से शुरू हो रहे अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम को कश्मीर में डेरा डालने के निर्देश गृहमंत्री द्वारा दिए गए हैं।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रशासन की यह तीसरी अमरनाथ यात्रा है। सरकार पुनः इसे पर्यटन के रूप में लेना चाहती है ताकि अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों के बीच कश्मीर की खूबसूरती को बेचा जा सके। इसी कारण अमरनाथ यात्रा के लिए तैयार डा नीतिन सेन गुप्ता की रिपोर्ट को एक बार फिर ठंडे बस्ते में डाल 8 से 10 लाख के करीब श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल होने का न्यौता देने के साथ ही उनके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो अमरनाथ यात्रा भी अजीब दास्तान बन गई है। आधिकारिक तौर पर संख्या को लेकर कुछ नहीं कहा जाता है। पर जो आंकड़ा प्रतिदिन श्रद्धालुओं को भिजवाने का तय किया गया है वह ही इस संख्या को 10 लाख तक पहुंचाता है। अर्थात प्रतिदिन 20 हजार श्रद्धालुआंे को इसमें शामिल होने की अनुमति दी जानी है जिसमें हेलीकाप्टर से शिरकत करने वाले नहीं गिने गए हैं।

मजेदार तथ्य इन आंकड़ों का यह है कि अक्सर इस यात्रा में कश्मीर से भी हजारों स्थानीय निवासी शामिल होते हैं। कश्मीर में पहले से ही घूम रहे लोगों के साथ ही सुरक्षाकर्मी भी इसमें शामिल होते रहते हैं लेकिन उनके आंकडे़ को सरकार सरकारी तौर पर शामिल करने की इच्छुक नहीं रही है और अगर अमरनाथ यात्रा को लेकिर जो प्रचारित किया जा रहा है उसे गौर से देखें और पढ़ें-सुनें तो 8 से 10 लाख से अधिक को इस यात्रा में शामिल होने की खातिर न्यौता दिया जा रहा है।

टॅग्स :JammuएलजीLG
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतअमरनाथ यात्रा को सुखद बनाने बालटाल मार्ग पर वाहनों को अनुमति देने का मंथन जारी, पिछले साल सुरक्षा के नाम पर हेलिकाप्टर सेवा पर लगाई गई थी रोक

भारतलंदन किड्स प्रीस्कूल बनतालाब, जम्मू में विस्तार, आधुनिक प्रीस्कूल और EYFS पाठ्यक्रम के साथ नई पहल

भारतअमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंधों की कवायद तेज, 70 हजार से डेढ़ लाख तक अर्द्ध सैनिक बलों की होगी तैनाती

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र