लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: जबरदस्त सुरक्षा के बीच आतंकी हमलों ने बढ़ाई चिंता, अमरनाथ यात्रा के बीच तेज हुई ऐसी घटनाएं

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 21, 2023 13:17 IST

अमरनाथ यात्रा को लेकर इन दिनों जम्मू और कश्मीर में प्रशासन मुस्तैद है। इस बीच कुछ जगहों पर आतंकी घटनाएं भी देखने को मिल रही है। इसने सुरक्षाकर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।

Open in App

जम्मू: कश्मीर में ताजा आतंकी हमलों और घुसपैठ के तेज होते प्रयास सुरक्षाधिकारियों को चिंता में डाले हुए हैं। अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने में जुटे सुरक्षाबलों और प्रशासनिक अधिकारियों को यह उम्मीद नहीं थी कि आतंकी इतने कड़े सुरक्ष प्रबंधों के बावजूद ऐसे समय में अपने हमलों को तेज करेंगे।

पिछले 10 दिनों के भीतर चार प्रवासी श्रमिकों और दो वनकर्मियों पर आतंकी हमलों के बाद कल देर रात शोपियां में एक सुरक्षाकर्मी से राइफल छीनने की घटना ने प्रदेश पुलिस को मजबूर किया है कि वह अपनी सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा करे। इसकी खातिर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कई इलाकों का दौरा कर कई समीक्षा बैठकों में हिस्सा भी लिया है।

पुलिस इन घटनाओं को सामान्य आतंकी घटनाएं करार देने लगी है। हालांकि, चार प्रवासी श्रमिकों पर अनंतनाग के उस कस्बे में हमले हुए जो अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप भी माना जाता रहा है और यात्रा इसी कस्बे से होकर गुजरती है।

सिर्फ हमले ही नहीं बल्कि उस पार से आतंकियों को इस ओर धकेलने के प्रयासों में आई तेजी भी सेना व अन्य सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ा रही है। हालांकि 10 के करीब घुसपैठियों को 15 घुसपैठ के प्रयासों के दौरान मार डाला गया है पर इस पर अभी भी चुप्पी है कि कितने आतंकी घुसने में कामयाब हुए हैं। सूत्रों का कहना था कि घुसपैठ में कामयाब होने वाले आतंकी आने वाले दिनों में कहर बरपा सकते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज