लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः राजोरी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 23, 2021 15:14 IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। राजोरी इलाके में आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजोरी में सर्च ऑपरेशन के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।सूचना के आधार पर जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। यहां से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुआ है।

जम्‍मू, 23 जनवरी। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने राजौरी जिला के बुद्दल इलाके में आज आतंकियों के छिपने के एक ठिकाने का भंडाफोड करते हुए वहां से काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने एक गुप्त सूचना के आधर पर सेना की राष्ट्रीय राइफल और एसओजी के साथ बुद्दल के मंडी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। 

इस दौरान पुलिस स्टेशन मंडी के अंतर्गत आने वाले हडीगुडा गांव के दोबा मोहल्ला से आतंकियों की पनाहगाह का भंड़ाफोड किया। आतंकियों की पनाहगाह से एक एके 47 राइफल, 3 एके मैगजीन, 83 एके के राउंड, तीन चीन निर्मित पिस्तौल, पांच पिस्तौल के मैगजीन, पिस्तौल के 33 राउंड, चार हथगोले, एक यूबीजीएल ग्रेनेड, केनवुड का सेट और अन्‍य सामान बरामद किया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल