लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश के पाकिस्तानी कमांडर सहित दो आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 1, 2021 10:37 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो आतंकी मारे गये हैं। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा के राजपोरा इलाके के कस्बायार मुहल्ले मारे गए आतंकवादी।सुरक्षाबलों को बुधवार सुबह इलाके में आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी।मारे गये आतंकियों की पहचान यासिर परे और फरकान के तौर पर हुई है।

जम्मू: पुलवामा के कस्बायार इलाके में सुरक्षाबलों ने जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। माारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी कमांडर भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को बुधवार सुबह जिला पुलवामा के राजपोरा इलाके के कस्बायार मुहल्ले में दो आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना मिली थी। एसओजी के जवान, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंचे और घेराबंदी के बाद आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। 

सुरक्षाकर्मी जैसे ही आतंकियों के छुपे होने के ठिकाने के नजदीक पहुंचे, गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस के बार-बार कहने पर भी जब आतंकवादियों ने हथियार नहीं डाले तो भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकवादियों को वहीं ढेर कर दिया। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं।

आतंकी यासिर परे आइईडी एक्सपर्ट था

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का कमांडर यासिर परे जबकि दूसरा पाकिस्तानी आतंकी फरकान शामिल था। 

उन्होंने दोनों आतंकियों के मारे पर कहा कि इन दोनों कुख्यात आतंकियों की तलाश काफी समय से की जा रही थी। आइजी कश्मीर ने कहा कि यासिर आइईडी विशेषज्ञ था। उसने कश्मीर में वारदातों को अंजाम देने के लिए कई बार आइईडी बनाई है। उसके मरने से कश्मीर में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन को काफी नुकसान पहुंचा है।

पिछले ही हफ्ते शनिवार को भी पुलवामा जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से गोला-बारूद और अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई थी। इसमें एके-47 के 383 कारतूस शामिल थे।

गिरफ्तार सहयोगियों की पहचान मुजम्मिल अय्यूब भट और सुहैल मंजूर मोहंद के रूप में हुई थी। दोनों शाहाबाद खरपोरा बाला लाल गाम, अवंतीपोरा के निवासी हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजैश-ए-मोहम्मदपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र