लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: घाटी के 17 टेलीफोन एक्सचेंज में सेवाएं बहाल, पांच जिलों में शुरू हुई 2G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2019 10:35 IST

अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में लैंडलाइन, इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद थी। मिली जानकारी के अनुसार 2G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं जम्मू के अलावा संबा, कठुआ, उधमपुर में शुरू की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर घाटी के 17 टेलीफोन एक्सचेंज में शनिवार सुबह सेवाएं शुरू की गईपांच जिलों में 2G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी शुरू, श्रीनगर में सरकारी दफ्तर भी खुले रहे

कश्मीर घाटी के 17 टेलीफोन एक्सचेंज में शनिवार सुबह लैंडलाइन सेवाएं बहाल कर दी गई। इससे पहले पांच जिलों में 2G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फोन सेवाएं भी शुरू कर दी गईं। अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में लैंडलाइन, इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद थी। मिली जानकारी के अनुसार 2G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं जम्मू के अलावा संबा, कठुआ, उधमपुर में शुरू की गई हैं। 

श्रीनगर में भी सभी सरकारी दफ्तर खुले हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को यह साफ किया था परिस्तिथि को देखते हुए चरणबद्ध और ‘व्यवस्थित तरीके’ से पाबंदियों में ढील देने की शुरुआत कर दी जाएगी। 

स्कूल भी क्षेत्रवार तरीके से अगले हफ्ते खुल जायेंगे। सुब्रमण्यम ने कहा था कि राज्य सरकार के कार्यालयों में सामान्य ढंग से कामकाज हुआ और कई कार्यालयों में तो उपस्थिति ‘बेहद अच्छी’ रही। मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा कि 5 अगस्त को जब पाबंदियां लगायी गयीं, तब से न किसी की जान गयी और न कोई घायल हुआ। 

पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को निरस्त कर दिया गया था और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया गया था। सुब्रमण्यम ने कहा कि आतंकवादी संगठनों द्वारा आतंकी गतिविधियों को संगठित करने में मोबाइल कनेक्टिविटी के इस्तेमाल से उत्पन्न निरंतर खतरे को ध्यान में रखा जाएगा। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज