लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: आधा कोर्स ही हो सका है खत्म, फिर भी परीक्षा समय पर कराने का फैसला, दुविधा में छात्र और अभिभावक

By भाषा | Updated: October 22, 2019 18:33 IST

जम्मू-कश्मीर: परीक्षा कराने की घोषणा के बाद अभिभावक और विद्यार्थी परेशान हैं कि यदि परीक्षाएं पाठ्यक्रम में बिना किसी कटौती के होती हैं तो विद्यार्थी शायद अच्छे अंक नहीं ला पायेंगे, लेकिन यदि वार्षिक परीक्षाएं नहीं होती हैं तो उन्हें एक कीमती वर्ष का नुकसान हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे5 अगस्त को आर्टिकल 370 हटाने के फैसले के बाद से जम्मू-कश्मीर में जन-जीवन प्रभावितअब परीक्षा समय पर कराने का फैसला, छात्रों का कहना है कि कोर्स भी पूरा नहीं हो सका है

जम्मू-कश्मीर में केवल आधा पाठ्यक्रम पूरा होने के बावजूद संबंधित प्रशासन द्वारा विभिन्न कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से कराने का फैसला करने के बाद खासकर घाटी के विद्यार्थी दुविधा में फंस गये हैं। पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर में विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों से उन महीनों की फीस ली, जब स्कूल बंद थे। उनका कहना है कि अब स्कूल प्रशासन ने पाठ्यक्रम में बिना कोई ढील दिये वार्षिक परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। 

अभिभावक और विद्यार्थी परेशान हैं कि यदि परीक्षाएं पाठ्यक्रम में बिना किसी कटौती के होती हैं तो विद्यार्थी शायद अच्छे अंक नहीं ला पायेंगे, लेकिन यदि वार्षिक परीक्षाएं नहीं होती हैं तो उन्हें एक कीमती वर्ष का नुकसान हो जाएगा। विद्यार्थियों का कहना है कि वे इस स्थिति में बहुत परेशान हैं और उन्होंने निर्धारित पाठ्यक्रम के करीब आधे हिस्से का ही अध्ययन किया है। श्रीनगर के एक निजी विद्यालय की कक्षा बारहवीं की छात्रा न्याला ने कहा, 'हम पांच अगस्त से घर में हैं। कोई कक्षा नहीं हुई और वर्तमान माहौल में पढाई बहुत मुश्किल रही। कैसे हम परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं?' 

उसने कहा कि पाबंदियों के चलते निजी ट्यूशन भी प्रभावित रहा। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की भी यही कहानी है। सरकार ने घाटी में क्रमिक ढंग से विद्यालयों को खोलने की घोषणा की और शिक्षक स्कूल आने लगे लेकिन विद्यार्थी स्कूल नहीं आए। एक सरकारी विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र मुसैब ने कहा, 'हम स्कूल नहीं जा सके। हमारे माता पिता निजी ट्यूशन का खर्चा नहीं उठा सकते। हमने पूरा पाठ्यक्रम पढ़ा नहीं, ऐसे में कैसे हम वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकते हैं?' 

विद्यार्थी चाहते हैं कि परीक्षाएं टाल दी जाएं या फिर कम से कम, पाठ्यकम में कुछ कमी की जाए ताकि प्रश्न पत्र उसके हिसाब से सेट हों। पांच अगस्त को सरकार ने जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के लिए अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर दिया था और जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था। कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि राज्यपाल शासन निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से और पाठ्यक्रम में बिना किसी कटौती के परीक्षाएं कराने पर कोई समझौता करने को तैयार नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज