लाइव न्यूज़ :

326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 23, 2026 12:53 IST

सेना का कहना था कि व्हाइट नाइट कोर के सैनिक, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के समन्वय में, नागरिक और सैन्य खुफिया एजेंसियों द्वारा स्थापित एक सुव्यवस्थित खुफिया ग्रिड के आधार पर काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट नाइट कोर ने आपरेशन को वीरतापूर्ण दृढ़ता बताया है।मौसम की स्थिति में अथक और श्रमसाध्य आपरेशन किए गए।प्रणालियों सहित उन्नत तकनीक का लगातार और भरपूर लाभ उठाया गया।

जम्मूः यह वाकई शाबाशी वाला कार्य कहा जा सकता है कि किश्तवाड़ जिले में एक्टिव और आतंक का पर्याय बन चुके सात दुर्दांत पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर करने के लिए सुरक्षाबलांें को एक, दो या पांच दिन नहीं बल्कि अनवरत 326 दिनों का ऑपरेशन चलाना पड़ा, तब कहीं जाकर वे उन्हें ढेर कर पाए। जिनको ढेर किया गया उनमें जैश का पोस्टर ब्याय सैफुल्लाह भी शामिल है। इससे पहले एक अन्य हिज्ब का पोस्टर ब्याय बुरहान वानी पहले ही मारा जा चुका था। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में 326 दिनों के लंबे ऊंचाई वाले संयुक्त अभियान में सात खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया गया। एक्स पर एक पोस्ट में, व्हाइट नाइट कोर ने आपरेशन को वीरतापूर्ण दृढ़ता बताया है।

कहा कि किश्तवाड़ के चुनौतीपूर्ण इलाके और कठोर मौसम की स्थिति में अथक और श्रमसाध्य आपरेशन किए गए। सेना का कहना था कि व्हाइट नाइट कोर के सैनिक, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के समन्वय में, नागरिक और सैन्य खुफिया एजेंसियों द्वारा स्थापित एक सुव्यवस्थित खुफिया ग्रिड के आधार पर काम करते हैं।

बलों ने इन दिनों के दौरान, कठिन पहाड़ी इलाकों में ठंडी, गीली और जमा देने वाली परिस्थितियों में आतंकवादियों पर नजर रखी, जिससे अंततः सभी सात आतंकवादियों को खत्म करने से पहले कई संपर्क हुए। पोस्ट के अनुसार, आपरेशन में सहायता के लिए एफपीवी ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी, आरपीए, यूएवी और संचार प्रणालियों सहित उन्नत तकनीक का लगातार और भरपूर लाभ उठाया गया।

सेना ने कहा कि सैफुल्ला और उसके सहयोगियों के खात्मे से क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। जबकि सेना कहती थी कि यह सफलता बलों और खुफिया एजेंसियों के दृढ़ संकल्प, साहस और वीरता को दर्शाती है। कोर ने अपने संदेश में कहा कि हम सेवा करते हैं, हम रक्षा करते हैं। यह जारी रहेगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीPakistan Armyपाकिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र