लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: मेडिकल छात्र की कथित ईशनिंदा वाली पोस्‍ट से कश्‍मीर में बवाल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 6, 2024 16:37 IST

Srinagar: जीएमसी श्रीनगर प्रशासन से सूचना मिलने पर, 6 जून 2024 को पीएस करण नगर में धारा 153,153ए, 295ए, 505 (2) आईपीसी के तहत एक आपराधिक मामला, एफआईआर संख्या 13/24 दर्ज किया गया है।'

Open in App

Srinagar: श्रीनगर में पुलिस ने मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में एक संवेदनशील पोस्ट के खिलाफ संज्ञान लिया है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जीएमसी श्रीनगर के एक छात्र द्वारा एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ संवेदनशील सामग्री पोस्ट करने की घटना का संज्ञान लिया है। जीएमसी श्रीनगर प्रशासन से संदेश प्राप्त होने पर 6 जून 2024 को करण नगर पुलिस स्‍टेशन में एक आपराधिक मामला, एफआईआर संख्या 13/24 यू/एस 153,153ए, 295ए, 505 (2) (बी) आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है।

कश्‍मीर पुलिस के आईजी वीके विर्दी ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों/झूठी सूचनाओं को फैलाने से बचें, उन्हें असामाजिक तत्वों के झूठे प्रचार का शिकार नहीं होना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि जो लोग भड़काऊ कृत्य/उकसाने में शामिल पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, बुधवार को एक बाहरी मेडिकल छात्र द्वारा अपत्तिजनक एक पोस्ट को लेकर कॉलेज में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जीएमसी श्रीनगर के कई छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने उक्त मेडिकल छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने गैर-स्थानीय छात्र को अपमानजनक चित्र हटाने के लिए तीन घंटे का समय दिया था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इस पोस्ट से धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई।

उधर, जीएमसी श्रीनगर ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया है। जांच लंबित रहने तक संबंधित छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए 13 एचओडी/एचओयू की जांच ने शुरू की है। सभी संबंधितों से अनुरोध है कि वे परिसर में शांति बनाए रखें।'जीएमसी श्रीनगर मामले पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, 'पुलिस ने जीएमसी श्रीनगर के एक छात्र द्वारा एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ संवेदनशील सामग्री पोस्ट करने की घटना का संज्ञान लिया है। जीएमसी श्रीनगर प्रशासन से सूचना मिलने पर, 6 जून 2024 को पीएस करण नगर में धारा 153,153ए, 295ए, 505 (2) आईपीसी के तहत एक आपराधिक मामला, एफआईआर संख्या 13/24 दर्ज किया गया है।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरSrinagarMedical CollegeJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो