लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: लगातार बारिश से श्रीनगर में बिगड़े हालात, खतरे के निशान से ऊपर पहुंची झेलम नदी, बाढ़ की चेतावनी

By अनिल शर्मा | Updated: July 9, 2023 13:46 IST

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार सुबह विभिन्न इलाकों से नदियों और झरनों में जलस्तर के खतरे के निशान को पार कर जाने की खबरें आने के बाद यह अलर्ट जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्दे तीसरे दिन मूसलाधार बारिश के कारण कठुआ और सांबा जिलों के साथ ही निचले जलग्रहण क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया।डोडा जिले में रविवार को एक यात्री बस भूस्खलन की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश से श्रीनगर में हालात बिगड़ गए हैं। यहां झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। घरों में पानी घुसने लगा है। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू-कश्मीर में रविवार को लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश के कारण कठुआ और सांबा जिलों के साथ ही निचले जलग्रहण क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया। वहीं डोडा जिले में रविवार को एक यात्री बस भूस्खलन की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार सुबह विभिन्न इलाकों से नदियों और झरनों में जलस्तर के खतरे के निशान को पार कर जाने की खबरें आने के बाद यह अलर्ट जारी किया। विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के कठुआ, सांबा और निचले जलग्रहण क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि बाढ़ या अचानक बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। सभी संबंधित लोगों को अगले 24 घंटे के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।’’

 कठुआ, सांबा, रामबन, डोडा और उधमपुर जिलों के कुछ इलाकों में शनिवार को रातभर बारिश हुई। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कठुआ, सांबा, रामबन, डोडा और उधमपुर जिलों के कुछ स्थानों पर अगले 12 घंटे के दौरान और बारिश होने का अनुमान है। 10 जुलाई के बाद से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार