लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के शोपियां एनकाउंटर में अंसार गजवा-तुल-हिंद के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर, तीन जवान जख्‍मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 8, 2021 21:53 IST

अधिकारी ने बताया कि बाबा मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। अधिकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गये। मारे गये आतंकवादियों की पहचान का और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है।

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अंसार गजवा-तुल-हिंद के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है।

मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हुई है। मुठभेड़ में तीन जवानों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सूत्रों का कहना है कि अंसार गजवा-तुल-हिंद का टॉप कमांडर भी इस मुठभेड़ में मारा गया है। अंसार गजवा तुल हिंद जैश-ए-मोहम्मद का ही एक अंग है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। 

वीरवार दोपहर बाद सुरक्षा बलों को शोपियां के जान मोहल्ला इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया। घेरा मजबूत होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद घंटों मुठभेड़ चली।

आखिरकार सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। टाप कमांडर के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बुधवार को पुलिस और सीआरपीएफ के मोबाइल नाके पर आतंकी अंधाधुंध फायरिंग कर भाग निकले थे। कल भी घंटों सर्च आपरेशन चलाया गया था, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलापाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो