लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2026 19:30 IST

अधिकारियों ने बताया कि 85 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कीं, जबकि 12वीं की परीक्षा में 84 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देयह परीक्षाएं पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में आयोजित की गयी थीं। कक्षा 10वीं में कुल 94,845 विद्यार्थियों में से 85.03 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।40,408 लड़कियां (85.78 प्रतिशत) परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं, जबकि 40,242 लड़के (84.30 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। अधिकारियों ने बुधवार को नतीजों की घोषणा के बाद यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 85 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कीं, जबकि 12वीं की परीक्षा में 84 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षाएं पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में आयोजित की गयी थीं। अधिकारियों ने बताया कि कक्षा 10वीं में कुल 94,845 विद्यार्थियों में से 85.03 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। परिणाम के अनुसार, 40,408 लड़कियां (85.78 प्रतिशत) परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं, जबकि 40,242 लड़के (84.30 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए।

कुल 16,550 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड हासिल किया, जबकि 14,398 विद्यार्थियों को ए2 ग्रेड मिला। अधिकारियों ने बताया कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में 70,735 छात्रों में से 84 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 86 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82 रहा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?