लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: पहाड़ों पर बर्फबारी के बावजूद जम्‍मू कश्‍मीर में 72 प्रतिशत बारिश की कमी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 6, 2024 10:51 IST

Jammu-Kashmir:आंकड़ों के अनुसार, बारामुल्ला, गंदरबल और रामबन में 70 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है।

Open in App

Jammu-Kashmir: पिछले दो सप्ताह से ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी के बावजूद जम्मू-कश्मीर में बारिश की कमी जारी है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर से 4 दिसंबर तक बारिश की कमी 72 प्रतिशत तक हो गई है।

उपलब्ध विवरण के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा तैयार किए गए आंकड़ों से पता चला है कि 70.5 मिमी की सामान्य वर्षा के मुकाबले, जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीनों की अवधि के दौरान केवल 19.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। आंकड़े कहते हैं कि इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्टेशनों पर 60 प्रतिशत से 99 प्रतिशत के बीच कम वर्षा दर्ज की गई है।

बारिश की कमी से जूझ रहे इलाकों की भी अजीब दास्‍तान है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 82 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पिछले दो महीनों के दौरान सबसे अधिक 96 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

आंकड़े बताते हैं कि जम्‍मू संभाग का सांबा एकमात्र ऐसा जिला है जहां सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 18.1 मिमी है, यहां 47 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो इस अवधि के दौरान 160 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

कुलगाम, बडगाम और पुंछ में 90 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है, जबकि अनंतनाग, किश्तवाड़, पुलवामा और उधमपुर में 80 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, बारामुल्ला, गंदरबल और रामबन में 70 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?