लाइव न्यूज़ :

जम्मूः ड्रोन से हथियार गिराये जाने के मामले में लश्कर का एक आतंकवादी पकड़ा गया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 15:40 IST

Open in App

जम्मू, 12 अक्टूबर जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप एक गांव में हाल में पाकिस्तान से एक ड्रोन द्वारा गिराये गये हथियारों की बरामदगी के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू) मुकेश सिंह ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वेरिनाग का इरफान अहमद भट हथियारों का यह खेप कथित रूप से लेने आया था, लेकिन इससे पहले दो अक्टूबर को पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब छह किलोमीटर दूर फलियान मंडल के सौंजना गांव से इस खेप को बरामद कर लिया था।

पुलिस को सौंजना गांव से एक ए के राइफल, तीन मैगेजीन, तीस गोलियां एवं एक 'ऑप्टिक साइट' उपकरण बरामद किया था। उसके बाद भारतीय दंड संहिता, हथियार कानून, अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सतवारी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पाकिस्तान से ड्रोन गतिविधियां पिछले एक साल में बहुत बढ़ गयी हैं जो सीमा की निगरानी में जुटे सुरक्षाबलों के लिए एक चुनौती बन गयी है।

सुरक्षा बलों ने पिछले एक साल में दो ड्रोनों को नष्ट किया और राइफल, देसी बम, स्टिकी बम, मादक पदार्थ समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक एवं खतरनाक सामग्री बरामद की है।

इस साल जून में जम्मू में वायुसेना के स्टेशन पर ड्रोनों द्वारा दो बम गिराये जाने के बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?