लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में जमीयत-उलेमा-ए- हिंद ने कहा- 'मस्जिदों को लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए लेनी चाहिए इजाजत'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 20, 2022 15:26 IST

जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने महाराष्ट्र सरकार से सूबे के सभी मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर के लिए परमिशन मांगा है वहीं मनसे प्रमुख राज ठाकरे उद्धव सरकार को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर न उतरे तो उनके कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की सियासत में लाउडस्पीकर का मुद्दा उद्धव सरकार के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा हैजमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने महाराष्ट्र सरकार से मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर के लिए परमिशन मांगा हैवहीं राज ठाकरे ने चेतावनी दे है कि 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरे तो आंदोलन होगा

मुंबई: लाउडस्पीकर से अजान का मुद्दा महाराष्ट्र की सियासत में इस समय सबसे बड़े मुद्दे के तौर पर उद्धव ठाकरे सरकार के सामने है। एक तरफ उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि अगर 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को नहीं उतारा गया तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने अपना लाउडस्पीकर ले जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

वहीं अब इस मामले में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद ने महाराष्ट्र सरकार से सूबे के सभी मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर की परमिशन मांगकर ठाकरे सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज ठाकरे के लाउडस्पीकर मुहिम को शिवसेना भाजपा का परोक्ष एजेंडा बता रही है।

राज ठाकरे इस बात पर अड़े हुए हैं कि वो आगामी 3 मार्च तक अगर मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर नहीं उतरे तो वो इसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करेंगे। इस बीच जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की महाराष्ट्र इकाई ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार से मांग कर दी है कि वो राज्य की सभी मस्जिदों को लाउडस्पीकर लगाये रखने की अनुमति दें।

दरअसल बीते सोमवार को महाराष्ट्र के गृह विभाग ने धार्मिक स्थलों पर प्रयोग किये जाने वाले लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल से पहले अनुमति लेने के नियम को सभी धर्मों के लिए अनिवार्य कर दिया है।

इस घटनाक्रम के मद्देनजर जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की महाराष्ट्र इकाई के सचिव गुलज़ार आजमी ने कहा, “जमीयत-उलेमा-ए-हिंद राज्य की अधिकांश मस्जिदों ने लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए पुलिस विभागों से अनुमति ले रही है।

इसके साथ ही आजमी ने यह भी कहा, "मैं राज्य की सभी मस्जिदों से अपील करता हूं, जिन्होंने अज़ान के लिए मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति नहीं ली है, उन्हें इसके लिए आवेदन करना चाहिए और अनुमति ले लेनी चाहिए।''

उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र की पुलिस बहुत सहयोगी है और हमें पूरी उम्मीद है कि पुलिस विभाग मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति दे देंगे।"

राज ठाकरे की पार्टी और उद्धव ठाकरे की सरकार के बीच लाउडस्पीकर की टशल पर बोलते हुए आजमी ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार लाउडस्पीकर के विवाद पर अल्पसंख्यकों की भावनाओं को अच्छी तरह से समझ रही है और विवाद को पूरी सहानभूति के साथ निपटाने का प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और हमें उम्मीद है कि उद्धव ठाकरे सरकार से हमें न्याय मिलेगा।"

टॅग्स :Jamiat Ulema-e-Hindउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं