लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जयराम रमेश को तत्काल प्रभाव से बनाया मीडिया प्रभारी, संभालेंगे पार्टी के प्रचार-प्रसार का जिम्मा

By रुस्तम राणा | Updated: June 16, 2022 22:52 IST

कांग्रेस की ओर गुरुवार को इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी किया गया जिसमें लिखा है कि पार्टी की अध्यक्षा ने जयराम रमेश को तत्काल प्रभाव से संचार, प्रचार, मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया के लिए महासचिव नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिया यह फैसलारणदीप सुरजेवाला को इस पद से किया दायित्व मुक्तकर्नाटक से राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं जयराम रमेश

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को तत्काल प्रभाव से एआईसीसी महासचिव के रूप में संचार, प्रचार और मीडिया सहित सोशल और डिजिटल मीडिया का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले पार्टी के लिए जिम्मेदारी रणदीप सिंह सुरजेवाला देख रहे थे। वे कर्नाटक के महासचिव के पद पर बने रहेंगे। 

पार्टी की ओर गुरुवार को इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी किया गया जिसमें लिखा है कि पार्टी की अध्यक्षा ने जयराम रमेश को तत्काल प्रभाव से संचार, प्रचार, मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया के लिए महासचिव नियुक्त किया है। प्रेस नोट में आगे लिखा है, पार्टी रणदीप सिंह सुरजेवाला को इस दायित्व से मुक्त करती है। वे कर्नाटक के महासचिव बने रहेंगे। सुरजेवाला लंबे समय से पार्टी की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभा रहे थे।

68 वर्षीय जयराम को व्यापक रूप से कांग्रेस मीडिया प्रमुख के रूप में पदभार संभालने की उम्मीद थी और वह पर्दे के पीछे से संचार रणनीति का मार्गदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए में पर्यावरण मंत्रालय संभालने वाले 68 वर्षीय पूर्व मंत्री राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक भी हैं और हाल ही में संपन्न द्विवार्षिक चुनावों में कर्नाटक से राज्यसभा के लिए फिर से चुने गए हैं।

उदयपुर चिंतन शिविर के नवसंकल्प के आधार पर कांग्रेस अपने संचार एवं मीडिया विभाग का कायाकल्प कर रही है। अब सोशल एवं डिजिटल मीडिया विभाग भी संचार एवं मीडिया विभाग के तहत आएगा। साल 2024 के चुनाव से पहले पार्टी ने जयराम रमेश को यह जिम्मेदारी दी है। ऐसे में यह नई जिम्मेदारी उनके लिए बेहद अहम है।

टॅग्स :Jairam RameshCongressRandeep Singh Surjewala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र