लाइव न्यूज़ :

Jaipur Fire: सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर अग्निकांड के घायलों से की मुलाकात, हालातों का लिया जायजा

By अंजली चौहान | Updated: December 20, 2024 09:14 IST

Jaipur Fire: पुलिस के हवाले से बताया गया है कि घटना में कुछ लोग झुलस गए हैं।

Open in App

Jaipur Fire: शुक्रवार सुबह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एसएमएस अस्पताल पहुंचे और जयपुरअग्निकांड के घायलों से मुलाकात की. सीएम ने हालात की जानकारी भी ली. दरअसल जयपुर के भांकरोटा इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर आग लगने के बाद भारी अफरा-तफरी मच गई. शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे दो ट्रकों के आपस में टकराने के बाद CNG टैंक में भयंकर विस्फोट हुआ, जिससे आसपास की गाड़ियों में आग लग गई.

इसके साथ ही सवारियों से भरी एक बस भी आग की चपेट में आ गई. इस हादसे के बाद जयपुर-अजमेर हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई है, और जयसिंहपुरा के पास यातायात रोक दिया गया है. ऐसे में हाइवे से गुजर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हादसे के बाद कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. मौके पर सिविल डिफेंस की टीम और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक, एक केमिकल से लदा ट्रक दूसरे वाहनों से टकराने के बाद जलने लगा. भांकरोटा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मनीष गुप्ता ने बताया कि आग ने कई ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है, और फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां इस पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है.

यहां हुए धमाके की इतनी तेज आवाज़ थी कि यह 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए. सूत्रों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि 300 मीटर के दायरे में कई वाहन इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गए. घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं. हादसे में कई वाहन चालक झुलस गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए. दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर लगी हुई हैं. अधिकारियों ने तुरंत हाईवे के नीचे से गुजर रही एलपीजी गैस पाइपलाइन को बंद कराया ताकि आग के फैलने को रोका जा सके.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा शायद टैंकर में किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा. पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है. यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

टॅग्स :जयपुरअग्निकांडआगराजस्थानभजनलाल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र