लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2023: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट को बताया ‘जनविरोधी’ और ‘अवसरवादी’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2023 20:24 IST

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आयकर स्लैब में बदलाव से किसी की मदद नहीं होगी। इस बजट में आशा की कोई किरण नहीं है। यह एक काला बजट है। यह बजट झूठ और फर्जी दावों से भरा है। मुझे आधा घंटा दीजिए और मैं आपको दिखाऊंगी कि गरीबों के लिए बजट कैसे तैयार किया जाता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘यह केंद्रीय बजट भविष्यवादी नहीं, बल्कि पूरी तरह से अवसरवादी, जनविरोधी और गरीब विरोधी हैबंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट केवल एक वर्ग के लोगों को लाभान्वित करेगासीएम ममता ने कहा- इसे वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है

बोलपुर: केंद्रीय बजट को ‘‘जनविरोधी’’ और ‘‘अवसरवादी’’ करार देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि गरीबों को इससे कोई फायदा नहीं होगा। बीरभूम जिले के बोलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आयकर स्लैब में बदलाव से किसी की मदद नहीं होगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह केंद्रीय बजट भविष्यवादी नहीं, बल्कि पूरी तरह से अवसरवादी, जनविरोधी और गरीब विरोधी है। यह केवल एक वर्ग के लोगों को लाभान्वित करेगा। यह बजट देश में बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने में मदद नहीं करेगा। इसे वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आयकर स्लैब में बदलाव से किसी की मदद नहीं होगी। इस बजट में आशा की कोई किरण नहीं है। यह एक काला बजट है। यह बजट झूठ और फर्जी दावों से भरा है। मुझे आधा घंटा दीजिए और मैं आपको दिखाऊंगी कि गरीबों के लिए बजट कैसे तैयार किया जाता है।’’ बनर्जी ने कहा कि जब उनकी सरकार अपना बजट तैयार करती है तो वह गरीबों के मुद्दों को ध्यान में रखती है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र नकदी की कमी का सामना कर रहा है। 

बनर्जी ने कहा, ‘‘केंद्र के भंडार सूख गए हैं, लेकिन वे गिरते सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।’’ केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तलाशी, छापे को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मैंने सुना है कि पूरे देश में छापे मारे जा रहे हैं। क्या इसलिए कि आपके पास अब पैसा नहीं बचा है?’’

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :आम बजट 2023ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल