लाइव न्यूज़ :

खाली ऑक्सीजन टैंकरों को दोबारा भरने के लिए वापस लाएगी भारतीय वायुसेना

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:42 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में लगने वाले समय को कम करने के लक्ष्य से अस्पतालों से, खाली हुए ‘प्राणवायु’ के टैंकरों को भारतीय वायुसेना के विमानों से संयंत्रों तक पहुंचाया जाएगा ताकि उन्हें फिर से भरा जा सके।

उन्होंने बताया कि इस काम के लिए वायुसेना के विशेष विमानों का उपयोग किया जाएगा।

देश में कोविड-19 के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गयी ऑनलाइन बैठक में भाग लेने के बाद टोपे ने उक्त बात कही।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऑक्सीजन ले कर आ रही ट्रेनों को महाराष्ट्र पहुंचने में वक्त लगेगा। लेकिन, समय बचाने के लक्ष्य से, खाली टैंकरों को वायुसेना के विमान से वापस भेजा जाएगा। यह फैसला आज की बैठक में लिया गया।’’

तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन से भरे टैंकरों को लेकर विशेष ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ बृहस्पतिवार को ही विशाखापत्तनम से महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गयी है।

टोपे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में फिलहाल करीब सात लाख लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। सामान्य तौर पर कुल मरीजों के 10 प्रतिशत मामले बिगड़ते हैं और गंभीर स्थिति में पहुंचते हैं। हमारी मांग है कि मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति उसी अनुपात में होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी ऐसी ही मांगें रखीं।

मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी को लेकर वह आपूर्तिकर्ताओं के साथ और एक बैठक करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां