लाइव न्यूज़ :

India-Canada diplomatic dispute: पिछले 2 दिनों में पंजाब में लोग बहुत ज्यादा घबराए हुए हैं, बादल ने कहा- सरकार जल्द समाधान निकाले, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 21, 2023 18:37 IST

India-Canada diplomatic dispute: अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज भारत और कनाडा के संबंधों जिस तरह के बन गए हैं, इससे बहुत ज्यादा असर भारत के नागरिकों पर पड़ने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में सबसे ज्यादा हिन्दुस्तानी रहते हैं।पिछले 2 दिनों में पंजाब में लोग बहुत ज्यादा घबराए हुए हैं।सरकार से अनुरोध करता हूं जल्द से जल्द इसका कोई समाधान निकालें।

India-Canada diplomatic dispute: भारत-कनाडा राजनयिक विवाद गंभीर हो गया है। MEA प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हाँ, हमने कनाडा सरकार को सूचित किया है कि हमारी पारस्परिक राजनयिक उपस्थिति में समानता होनी चाहिए। उनकी संख्या कनाडा में हमारी तुलना में बहुत अधिक है।

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आज भारत और कनाडा के संबंधों जिस तरह के बन गए हैं, इससे बहुत ज्यादा असर भारत के नागरिकों पर पड़ने लगा है, क्योंकि कनाडा में सबसे ज्यादा हिन्दुस्तानी रहते हैं, पंजाब के बहुत से लोग वहां हैं। पिछले 2 दिनों में पंजाब में लोग बहुत ज्यादा घबराए हुए हैं। भारत सरकार से अनुरोध करता हूं जल्द से जल्द इसका कोई समाधान निकालें।

भारत और कनाडा के संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष बादल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा। बादल ने रेखांकित किया कि बड़ी संख्या में पंजाबी कनाडा में रहते हैं और दोनों देशों के खराब होते रिश्तों की वजह से उनमें घबराहट है।

गृहमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बादल ने कहा कि दोनों देशों के खराब होते रिश्तों की वजह से बड़ी संख्या में सिखों समेत पंजाबियों को हो रही परेशानियों की जानकारी को लेकर वह दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाबियों में घबराहट का भाव है। दोनों सरकारों, भारत और कनाडा को यथाशीघ्र इस समस्या का समाधान तलाशना चाहिए।’’

जब बादल से पूछा गया कि भारत बार-बार कनाडा से उसकी जमीन पर खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर चिंता जता रहा है तब उन्होंने कहा कि सिख सबसे अधिक देशभक्त लोग हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सबसे अधिक कुर्बानी दी है। बादल ने कहा कि कुछ लोगों के कृत्य के लिए पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मुद्दों को सुलझाया जाना चाहिए न कि तूल देना चाहिए। शिअद अध्यक्ष ने रेखांकित किया कि कनाडा में 18 लाख भारतीय रहते हैं और उनमे से अधिकतर पंजाबी हैं। उत्तरी अमेरिकी देश में खालिस्तान समर्थक तत्वों की बढ़ती गतिविधि के मद्देनजर भारत-कनाडा के रिश्तों में गिरावट देखी जा रही है। भारत का मानना है कि ट्रूडो सरकार उसकी चिंताओं पर गौर नहीं कर रही है।

टॅग्स :Sukhbir Singh BadalकनाडाCanada
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?