लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट के बीच लोगों को विध्वंसकारी शक्तियों के षड्यंत्र से सावधान रहना चाहिए : आरएसएस

By भाषा | Updated: April 24, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने लोगों से भारत विरोधी और विध्वंसकारी शक्तियों के षड्यंत्रों से सावधान रहने की अपील करते हुए दावा किया कि ऐसी ताकतें कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों का लाभ उठाकर देश में नकारात्मकता और अविश्वास का माहौल बना सकती हैं ।

आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेस होसबाले ने संघ और स्वयंसेवकों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से इन चुनौतियों से निपटने में आगे आने को कहा ।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कारण अनेक राज्यों में गंभीर चुनौती उत्पन्न हो गई है । कई राज्यों में अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी के संकट का सामना सामना करना पड़ रहा है ।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के एक दिन में 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 हो गए। वहीं, 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,89,544 हो गई।

होसबोले ने कहा, ‘‘ ऐसी स्थिति में संभव है कि भारत विरोधी शक्तियां लाभ उठाकर देश में नकारात्मकता और अविश्वास का वातावरण बनाए। ऐसे में लोगों को विध्वंसकारी शक्तियों के षड्यंत्रों से सावधान रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता समाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए देशभर में विभिन्न प्रकार की सेवाओं को सक्रिय रूप से चला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारत अधिक खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका