लाइव न्यूज़ :

झारखंड में विधवा को डायन बता कर पीटा, घर से निकाला, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 7, 2021 00:35 IST

Open in App

पाकुड़ (झारखंड), छह मार्च जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में विधवा को डायन बता कर उसकी पिटाई करने और घर से निकालने के सिलसिले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि महिला 28 फरवरी की सुबह अपने घर में अकेली बैठी थी तभी गाँव के ठकरान हेम्बरम, गजन सोरेन, रसका मुरमू सहित आठ लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गए और डायन बताकर उसकी पिटाई करने लगे।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक, मारपीट के बाद लक्ष्मी हेम्बरम और मुसुदी मरांडी घर में रखे पीएम आवास योजना के नकद दस हजार रुपये तथा चांदी की चेन लेकर भाग गए।

एसडीपीओ, महेशपुर नवनीत एंथोनी हेम्बरम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को हर हाल में सजा दिलायी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो