लाइव न्यूज़ :

सूत्रों के हवाले से दावा: कांग्रेस ही नहीं भाजपा में भी शीर्ष नेतृत्व को लेकर उभर रही है नाराजगी

By शीलेष शर्मा | Updated: April 3, 2022 18:59 IST

मोदी सरकार के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने लोकमत से लंबी अनौपचारिक बातचीत में किया। हम यहाँ उस कैबिनेट मंत्री के नाम का उल्लेख नहीं कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने दावा किया कि वे मोदी सरकार को गिराने की ताक़त रखते हैंमंत्री ने पीएम मोदी पर लगाया जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप

नई दिल्ली: कांग्रेस में आंतरिक मतभेदों की खबरों के बीच भाजपा में भी शीर्ष नेतृत्व को लेकर भारी मतभेद बने हुए हैं। इन मतभेदों का खुलासा मोदी सरकार के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने लोकमत से लंबी अनौपचारिक बातचीत में किया। हम यहाँ उस कैबिनेट मंत्री के नाम का उल्लेख नहीं कर रहे हैं। बकौल इस मंत्री के  प्रधानमंत्री मोदी के साथ योजनाओं पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के दौरान जब इस मंत्री ने अपनी बात रखी तो मोदी ने उसे काटते हुए ऐसी बात कही कि इस मंत्री ने मोदी को धमकी दी कि ताक़त है तो वह उनको मंत्रिपरिषद से हटा दें।

इस मंत्री ने दावा किया कि 252 सांसद वह अपने साथ ले जाकर मोदी सरकार को गिराने की ताक़त रखते हैं। चूँकि वह विचारधारा से बंधे रहे हैं नतीजा ऐसा कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इस मंत्री ने चौकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे उत्तर प्रदेश के विधायक पंकज सिंह को मोदी ने योगी सरकार में मंत्री बनने से रोका था। कल तक राजनाथ मोदी से बहस करते थे लेकिन अब उन्होंने भी समर्पण कर दिया है।

मोदी से वैचारिक मतभेद रखने वाले मंत्री का आरोप था कि मोदी आयकर, ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। जब एक बार उन्होंने मोदी की इस नीति का विरोध किया तब मोदी का उत्तर था कि मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री के पद तक वह इसी नीति के आधार पर पहुंचे हैं। 

बातचीत के दौरान यह संकेत भी मिले कि अब मोदी और अमित शाह के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मोदी अपनी प्रसन्नता देखने में ही खुश होते हैं। संसद में उनके भाषण पर किसने कितनी तालियां बजाई इसको भी मोदी अपने चेंबर में बैठकर गिनते हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र