लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला

By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:44 IST

Open in App

बिजनौर, 29 नवम्बर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अपनी पत्नी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने वाले एक व्यक्ति का शव रविवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव में नरेन्द्र चौहान (50) ने घरेलू विवाद में शुक्रवार को अपने पत्नी किरण को चाकू से वार कर घायल कर दिया था और इसके बाद वह फरार हो गया था।

पुलिस कार्यालय के अनुसार गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया था। किरण के बेटे सत्यम ने पिता के खिलाफ मां पर जानलेवा हमला करने

की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक बाग में नरेन्द्र का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?