लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के तीन विधायकों ने किया विद्रोह, भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया

By स्वाति सिंह | Updated: July 3, 2018 13:51 IST

एक तरफ जोड़-तोड़ कर जम्मू में सरकार बनाने की तैयारी में जुटी हैं दूसरी तरफ इस तरह एमएलए द्वारा हुई घोषणा से उनकी मुसीबतें बढ़ सकती है। बताया जा रहा है  कि सोमवार को पीडीपी के तीन नेताओं ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। 

Open in App

जम्मू, 3 जुलाई: पीडीपी-कांग्रेस के गठबंधन की खबरों के बीच अब पार्टी की चीफ महबूबा मुफ्ती को एक और संकट से गुजरना पड़ रहा है। एक तरफ पार्टी जोड़-तोड़ कर जम्मू में सरकार बनाने की तैयारी में जुटी हैं वहीं दूसरी तरफ इस तरह एमएलए द्वारा हुई घोषणा से उनकी मुसीबतें बढ़ सकती है। दरअसल, सोमवार को पीडीपी के तीन नेताओं ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि महबूबा के खिलाफ विद्रोह की शुरूआत पहले उन्ही के पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री रहे इमरान अंसारी ने की। इमरान अंसारी ने पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए उन पर भाई-भतीजावाद फैलाने का आरोप लगाया है। इमरान ने ने कहा, 'महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी को ना केवल पार्टी के रूप में नाकाम किया बल्कि अपने दिवंगत पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के उन सपनों को तोड़ दिया जो उन्होंने देखे थे।' इसके साथ ही उन्होंने महबूबा पर पार्टी और पूर्व पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है। 

ये भी पढ़ें: पीडीपी-कांग्रेस के गठबंधन को उमर अब्दुल्ला ने बताया अफवाह, कहा- इसपर बोलने को कुछ नहीं

उन्होंने राजनीति में नये उतरे तस्दुक मुफ्ती को इस साल कैबिनेट मंत्री बनाने तथा महबूबा के रिश्तेदार सरताज मदनी को पार्टी में महत्वपूर्ण पद देने के परोक्ष संदर्भ में कहा , 'यह एक परिवार का शो बन गया था जिसे भाइयों , चाचाओं और अन्य रिश्तेदारों द्वारा चलाया जा रहा था। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ‘ फैमिली डेमोक्रेटिक पार्टी बन गई है।' पीडीपी अध्यक्ष के एक अन्य रिश्तेदार फारूक अंद्राबी को भी कुछ समय के लिये मंत्री बनाया गया था। इमरान ने दावा किया कि उन्होंने महबूबा से कई बार कहा था कि ये रिश्तेदार 'आपको अक्षम बनाएंगे' लेकिन उन्होंने सरकार गिरने तक इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। 

ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने की कवायद फिर तेज, कांग्रेस का दावा- BJP दोबारा सरकार बनाने को बेकरार

इमरान अंसारी पट्टन सीट से पीडीपी विधायक हैं जबकि उनके रिश्तेदार जादीबल क्षेत्र से पार्टी विधायक हैं।वहीं, हाल ही में पीडीपी विधायक आबिद अंसारी ने भी महबूबा पर कुछ इसी तरह के आरोप लगाए थे। उन्‍होंने कहा था कि कुछ अक्षम नेताओं ने पार्टी को हाईजैक कर लिया है जो अस्‍वीकार्य है इसलिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं।' इसके अलावा राजा ने कहा था कि महबूबा की अक्षमता उनकी व्‍यवस्‍था को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा था महबूबा ने सिर्फ पीडीपी को फेल ही नहीं किया बल्कि अपने पिता मुफ्ती मोहम्‍मद सईद की आशाओं पर ठेस पहुंचाया है।' 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारमेहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज