लाइव न्यूज़ :

‘टांग पर टांग रख चीर दूंगी, जुबान खींच लूंगी’, महिला कांग्रेस नेता का टी राजा को धमकी वाला वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: August 27, 2022 15:25 IST

बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ बयान देते हुए कांग्रेस महिला नेता ने कहा, "तुम दिखोगे तो ऐसा हश्र करुंगी कि तुम्हारे घरवाले खुद तुम्हें नहीं पहचानेंगे। मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने राजा सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महिला नेता का विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला नेता बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह को धमकी देते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस ने टी राजा सिंह को फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद: बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ विवादित बयान देने वाली कांग्रेस महिला नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला नेता बीजेपी के निलंबित विधायक को धमकाते और उनकी जुबान खिंच लेने की बात करते हुए नजर आ रही है। 

टी राजा सिंह को लेकर कांग्रेस महिला नेता को यह भी कहते हुए सुना गया है कि तुम्हारी वह हालत करेंगी कि तुम्हारे घर वाले भी तुम्हें नहीं पहचानेगे। आपको बता दें कि इससे पहले टी राजा द्वारा दी गई विवादित टिप्पणी को लेकर निलंबित विधायक को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे छोड़ भी दिया गया था। इसके बाद से यह विवाद शुरू हुआ है। 

कांग्रेस महिला नेता ने क्या धमकी दी है

मामले में कांग्रेस महिला नेता आयशा फरहीन ने टी राजा को धमकी देते हुए निलंबित विधायक के बार में विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है, "मैं आयशा फरहीन ओपन चैलेंज करती हूं। तेरी टांग पर टांग रखकर चीर दूंगी। तुम्हारी जुबान खींच लूंगी। तुमने (टी राजा) हमारा दिमाग खराब कर दिया है।"

आयशा फरहीन को वीडियो में आगे कहते हुए सुना गया है कि "तुम दिखोगे तो ऐसा हश्र करुंगी कि तुम्हारे घरवाले खुद तुम्हें नहीं पहचानेंगे। मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने राजा सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था।"

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि निलंबित विधायक टी राजा ने इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस घटना के बाद काफी विरोध हुआ था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और उस पर कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। 

इसके कुछ घंटे बाद उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी जिसे लेकर लोगों ने फिर से विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। ऐसे में पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है।  

टॅग्स :टी राजा सिंहहैदराबादBJPकांग्रेसवायरल वीडियोपैगम्बर मोहम्मदक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की