लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: पुसिल ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को हिरासत में लिया, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता नजरबंद

By शिरीष कुलकर्णी | Updated: July 20, 2023 15:04 IST

तेलंगाना पुलिस ने आज हैदराबाद के बहरी क्षेत्र शमशाबाद के समीप आउटर रिंग रोड से कुछ दूरी पर तुक्कुगुड़ा में पकड़ लिया। वह तेलंगाना सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों के लिए शहर के बाहरी क्षेत्र बाटा सिंगारम में नवनिर्मित डबल बेडरूम आवासों का निरीक्षण करने के लिए विशाल रैली के साथ जा रहे थे

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बाटा सिंगारम में नवनिर्मित डबल बेडरूम आवासों का आज निरीक्षण करने की घोषणा की थीउनकी इस घोषणा के मद्देनज़र पुलिस द्वारा कई भाजपा नेताओं को रेड्डी को पहले से ही उनके घर में ही नजरबंद कर दिया

हैदराबाद: केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना पुलिस ने आज हैदराबाद के बहरी क्षेत्र शमशाबाद के समीप आउटर रिंग रोड से कुछ दूरी पर तुक्कुगुड़ा में पकड़ लिया। वह तेलंगाना सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों के लिए शहर के बाहरी क्षेत्र बाटा सिंगारम में नवनिर्मित डबल बेडरूम आवासों का निरीक्षण करने के लिए विशाल रैली के साथ जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बाटा सिंगारम में नवनिर्मित डबल बेडरूम आवासों का आज निरीक्षण करने की घोषणा की थी।

उनकी इस घोषणा के मद्देनज़र पुलिस द्वारा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.के. अरुणा, ग्रेटर, भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यरत सचिव डॉ. उमा शंकर, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की पूर्व मेयर बंडा कार्तिका रेड्डी को पहले से ही उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया था। आज शमशाबाद हवाई अड्डे से विशाल रैली के साथ बाटासिंगारम की ओर रवाना हुए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के काफिले को पुलिस ने आउटर रिंग रेड के पास बाटा तुक्कुगुडा क्षेत्र में रोक लिया।

जिस पर पुलिस और भाजपाइयों के बीच जमकर बहस हुई। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को उनके वाहन से जबरन नीचे उतारा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू किया। उनके इस प्रदर्शन को रोकते हुए पुलिस ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पकडकर जबरन पुलिस वैन में बिठाया और ले गई। उन्हें कहाँ ले जाया गया है इस बात की जानकारी नहीं दी गई।

टॅग्स :Kishan ReddyहैदराबादhyderabadBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र