लाइव न्यूज़ :

सपा, कांग्रेस सदस्यों की नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिये स्थगित

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:45 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसूत्र सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही मंहगाई के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करते हुये अध्यक्ष के आसन के सामने चले गये। हंगामे के कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिये स्थगित कर दी । बुधवार को सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने मंहगाई के मुद्दे पर अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी शुरू कर दी। नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि मंहगाई चरम पर है, खाद्य सामग्री, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं। चौधरी के इतना कहते ही सपा के सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। कांग्रेस के सदस्य भी वहां आकर नारेबाजी करने लगे । विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि मंहगाई का राज्य सरकार से कोई संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा, “आप लोगों का रंगारंग कार्यक्रम हो गया तो सदन चलने दें।’’ विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते रहे। इसके बाद दीक्षित ने ग्यारह बज कर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिये स्थगित कर दी ।उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू हुआ हैं और यह 24 अगस्त तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र