लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में दो दशकों के बाद दिखाई जाएगी हिंदी फिल्म, आदिवासी छात्र संगठन ने की पहल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2023 15:26 IST

राज्य सरकार ने पहले इंफाल में सीमित दर्शकों के लिए "कश्मीर फाइल्स" और "रॉकेटरी" की स्क्रीनिंग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में दिखाई जाएगी हिंदी फिल्म करीब दो दशकों के बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिखाई जाएगी फिल्म आदिवासी छात्र संगठन ने की पहल

इंफाल: जातीय हिंसा का सामना कर रहे मणिपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक हिंदी फिल्म दिखाने की पहल की गई है। जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में दो दशक से अधिक समय बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर एक हिंदी फिल्म दिखाई जाएगी।

आदिवासी संगठन ‘हमार छात्र संघ’ (एचएसए) ने मंगलवार शाम को चुराचांदपुर जिले के रेंगकई (लम्का) में हिंदी फिल्म दिखाने की योजना बनायी है। बहरहाल, उसने फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है। 

एचएसए ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह उन उग्रवादी समूहों के प्रति हमारी अवज्ञा और विरोध को दर्शाने के लिए है जिन्होंने दशकों से आदिवासियों को अपने अधीन कर रखा है। स्वतंत्रता तथा न्याय के लिए हमारी लड़ाई जारी रखने के संकल्प में हमारा साथ दें।’’ 

एचएसए ने कहा कि मणिपुर में सार्वजनिक रूप से दिखायी गयी आखिरी हिंदी फिल्म 1998 में आयी ‘कुछ कुछ होता है’ थी। उल्लेखनीय है कि विद्रोही संगठन ‘रेवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट’ ने सितंबर 2000 में हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया था।

अधिकारियों ने बताया कि 12 सितंबर को प्रतिबंध लगाए जाने के एक सप्ताह के भीतर विद्रोहियों ने राज्य में दुकानों से एकत्रित किए गए हिंदी के 6,000 से 8,000 वीडियो और ऑडियो कैसेट जला दिए थे। 

आरपीएफ ने पूर्वोत्तर राज्य में इस प्रतिबंध की कोई वजह नहीं बतायी थी लेकिन केबल ऑपरेटरों ने कहा था कि उग्रवादी समूह को राज्य की भाषा और संस्कृति पर बॉलीवुड का नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।

टॅग्स :मणिपुरफिल्मस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र