लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh: 'राज्यसभा चुनाव न जीत पाने का दुख, लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव मिलकर लड़ेंगे', PCC अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कहा

By आकाश चौरसिया | Published: February 29, 2024 5:34 PM

प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने बीते दिनों राज्यसभा चुनाव 2024 में कांग्रेसी उम्मीदवार का न जीत पाना दुख की बात है। लेकिन, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी मिलकर लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कहा, 2024 में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेगीजनीतिक उठापटक के बीच पर्यवेक्षकों ने 6 मेंबर की कॉर्डिनेशन कमेटी बनाने का ऐलान कियाइस कॉर्डिनेशन कमेटी में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे

Himachal Pradesh: प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने बीते दिनों राज्यसभा चुनाव 2024 में कांग्रेसी उम्मीदवार का न जीत पाना दुख की बात है। लेकिन, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी मिलकर लड़ेगी। वहीं, राजनीतिक उठापटक के बीच पर्यवेक्षकों ने इसके मद्देनजर 6 मेंबर की कॉर्डिनेशन कमेटी बनाने का ऐलान किया है। इस कॉर्डिनेशन कमेटी में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही प्रेसिडेंट रहेंगी, उप मुख्यमंत्री और अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। 

प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ही मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगे, इसकी जानकारी पर्यवेक्षकों ने बैठक के बाद प्रेसवार्ता कर दी। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "राज्यसभा के चुनाव में पार्टी को सीटें खोने का अफसोस है। पार्टी विधायकों से बात की गई है और इसे लेकर आपस में एक सहमति बनी है। 6 मेंबर की कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी। कॉर्डिनेशन कमेटी में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही प्रेसिडेंट रहेंगी, उप मुख्यमंत्री और अन्य सदस्य भी शामिल होंगे।"

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "राज्यसभा चुनाव के बाद जो हुआ उसके बाद अटकलें लगने लगी की हिमाचल प्रदेश की सरकार गिरने वाली है। मेरे पास मेरे ही इस्तीफे की खबर आ गई, यह एक षडयंत्र के तहत खबर चल रही थी ताकि वोटिंग के समय हमारी संख्या कम हो जाए। मैं पूछता हूं भाजपा किस बहुमत की बात कर रही है?" 

उन्होंने आगे कहा, "मार्शल के साथ 15 विधायकों ने दुर्व्यवहार किया जिसके लिए उन्हें निष्कासित किया गया। 9 विधायक जो थे उन्हें तो किसी ने निष्कासित नहीं किया था, तो वे अंदर क्यों नहीं आए थे। हमने ईमानदारी से सरकार चलाई है। हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार निश्चित तौर पर चलेगी।" दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 मिलकर लड़ेंगे। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूBJPकांग्रेसजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNavneet Rana On Owaisi Brothers: '15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, ओवैसी ब्रदर्स को पता नहीं लगेगा कि वो कहां से आए और किधर गए', बीजेपी नेता नवनीत राणा ने कहा

भारतब्लॉग: उनकी तू-तू मैं-मैं, हिंसा पीड़ित बचपन और हीटवेव का हाहाकार

भारतLok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी बताएं पीएम केयर का पैसा कहां है, चुनावी बांड का पैसा किस बैंक में है?", ओवैसी का प्रधानमंत्री पर जबरदस्त हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस मानती है कि भारत आक्रमणकारियों की भूमि है, इसलिए पीएम मोदी 'कांग्रेस मुक्त भारत' की बात कहते हैं", तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर घबराहट में हैं, इसलिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं", अधीर रंजन चौधरी का प्रधानमंत्री पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं, आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं, आपका आदेश सिर माथे पे", आकाश आनंद ने मायावती द्वारा 'राजनीतिक उत्तराधिकारी' पद से हटाए जाने के बाद कहा

भारतब्लॉग: जंगलों के लिए खतरा बनता जा रहा है रील बनाने का शौक

भारतब्लॉग: मणिपुर को समझाने नहीं, समझने की जरूरत

भारतइस्लाम निकाह के रहते लिव-इन रिलेशनशिप को मंजूरी नहीं देता है'- इलाहाबाद हाईकोर्ट

भारतAir India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन, 25 केबिन क्रू को किया बर्खास्त