लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड का हैरान करने वाला मामला, एक साल पहले मृत इंजीनियर को दिया प्रोमोशन

By बलवंत तक्षक | Updated: May 7, 2021 08:37 IST

हिमाचल प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बिजली बोर्ड के एक जूनियर इंजीनियर को एसडीओ के पद पर पदोन्नति दी गई है, जब उनका निधन एक साल पहले हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में जूनियर इंजीनियर को एसडीओ के पद पर दी गई पदोन्नतिजूनियर इंजीनियर का निधन एक साल पहले ही हो चुका है, पिछले साल भी ऐसा ही मामला आया थाहिमाचल प्रदेश के बिजली विभाग में किस तरह लापरवाही से पदोन्नतियां दी जा रही हैं, इसका उदाहरणा आया सामने

सरकारी दफ्तरों में लापरवाही कोई नहीं बात नहीं है। अब हिमाचल प्रदेश में इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां एक साल पहले ही दुनिया छोड़ चुके बिजली बोर्ड के एक जूनियर इंजीनियर को एसडीओ के पद पर पदोन्नति दे दी गई। दूसरी तरफ जो लोग पिछले कई वर्षों से अपनी पदोन्नति की राह देख रहे हैं होते हैं, उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। बिजली बोर्ड के डिप्लोमा होल्डर नौ जूनियर इंजीनियरों को पदोन्नत कर सहायक अभियंता बनाया गया है।

पदोन्नति पाने वालों में राजकुमार वर्मा नाम के वह जूनियर इंजीनियर भी शामिल हैं, जिनका पिछले साल निधन हो चुका है। इससे पहले पिछले साल मई में भी सुदेश कुमार नाम के जिस जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई थी, उसे भी पदोन्नत कर सहायक अभियंता बना दिया गया था।

उल्लेखनीय बात यह है कि किसी भी पद पर कर्मचारी को पदोन्नति देने से पहले उसके सारे रिकॉर्ड की जांच पड़ताल होती है लेकिन हिमाचल प्रदेश के बिजली विभाग में किस तरह से पदोन्नतियां दी जा रही हैं, इसे राजकुमार और सुरेश कुमार के मामलों से समझा जा सकता है।

मामले की अब हो रही है छानबीन

इस बारे में बिजली बोर्ड की अंडर सेक्रेटरी लीला चौहान का कहना है कि अब मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि किस स्तर पर गलती हुई है।

दूसरी ओर वरिष्ठ अधिशासी अभियंत वतन सिंह के मुताबिक बड़सर मंडल के अंतर्गत कार्यरत रहे राजकुमार वर्मा के निधन की खबर उसी समय बिजली बोर्ड कार्यालय को दे दी गई थी।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र