लाइव न्यूज़ :

तेज रफ़्तार बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 14 की मौत

By भाषा | Updated: November 20, 2020 11:02 IST

Open in App

प्रतापगढ़/लखनऊ/प्रयागराज, 20 नवंबर प्रतापगढ़ जिले के देशराज इनारा के पास बृहस्पतिवार देर रात भीषण सड़क हादसे में छह बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब सत्तर किलोमीटर दूर प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर थाना मानिकपुर अंतर्गत देशराज इनारा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में तेज रफ़्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। हादसे में बोलेरो में सवार छह बच्चों सहित चौदह लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने 'भाषा' को बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात उस समय हुआ जब लोग एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।

पुलिस अधीक्षक आर्य ने बताया कि मृतकों में थाना कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जिरगापुर गाँव निवासी बबलू (22), दिनेश कुमार (40) व उसके बेटे पवन कुमार (10) और अमन कुमार (7), दयाराम (40), राम समुझ (42), गौरव (10), नान भैया (55), सचिन (12), हिमांशु (13), मिथलेश कुमार (17), अभिमन्यु (12), अंश (9) व बोलेरो चालक पारस नाथ (40) शामिल हैं।

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस बल ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से शवों को निकालने में लगभग दो घण्टे का समय लगा।

आर्य ने कहा कि पांच शवों को तो तुरंत निकाल लिया गया लेकिन बाकी को निकालने के लिये जेसीबी मशीन मंगाई गयी और ट्रक के नीचे फंसी बोलेरो को निकालने के बाद उसमें से बाकी शव निकाले गये।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा बोलेरो और ट्रक मालिक को पुलिस ने पूछताछ के लिये बुलाया है।

अवस्थी ने 'भाषा' को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ हादसे पर दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के निर्देश दिये हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (प्रयागराज रेंज) केपी सिंह ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि बोलेरो गाड़ी बहुत तेज गति से जा रही थी जिससे दुर्घटना होने पर वाहन का आधा हिस्सा ट्रक में जा घुसा। ये सभी लोग नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

सिंह ने बताया कि पुलिस, परिवहन विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ मिलकर ऐसे ब्लैक स्पॉट पर होर्डिंग आदि लगाएगी जहां दुर्घटना होने की अधिक आशंका रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया