लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- सरकार गिराने की कोशिश कर रही है पार्टी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 15, 2018 05:14 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी पर उनकी सरकार गिराने का आरोप लगाया है।

Open in App

बेंगलुरू , 15 सितंबर: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी पर उनकी सरकार गिराने का आरोप लगाया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी पर उनकी सरकार गिराने का आरोप लगाया है।  खबर के अनुसार उन्होंने बीजेपी के कुछ सरगनाओं के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने की बात भी कही है। 

उन्होंने कहा है कि बीजेपी राज्य में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है इसके लिए वह कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को रिश्वत देकर खरीदने की कोशिश भी कर रही है। मीडिया को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा है कि  वह सरकार के समक्ष आयी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी जो चाहे कूटिनीति अपना ले वह सभी के लिए तैयार हैं।  

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आज के समय में पैसे का भुगतान अग्रिम के तौर पर किया जा रहा है स मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहूंगा  और आपको इसके बारे में बाद में पता चल जाएगा। बीजेपी और उसके सरगना सरकार गिराने में लगे हैं।

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे सबके बारे में पता है लेकिन मैं चुप रहूंगा क्या मुझे नहीं मालूम है कि पैसे कहां से इक्ट्ठे किए जा रहे हैं, और धन को एकत्र करने के पीछे सरगना कौन है । मैं सरकार के हित में समय पर सभी निर्णय करूंगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार गिराने के लिए यही लोग पैसे एकत्र कर रहे हैं। हांलाकि उन्होंने बीजेपी के किसी भी नेता का नाम नहीं लिया है।

इतना ही नहीं बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह राज्य में सरकार गिरने को लेकर एक समय सीमा बना रहे हैं। अब नई समय सीमा सोमवार को है जो आगे बढ़कर अक्टूबर हो जाएगी और उसके बाद दशहरा, लेकिन मुझे लगता है कि यह समय सीमा बढ़ती रहेगी ।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र