लाइव न्यूज़ :

Haryana Polls 2024: आप के 2 प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस में शामिल?, नीलोखेड़ी से उम्मीदवार अमर सिंह कांग्रेस में, 5 अक्टूबर को मतदान से पहले आम आदमी पार्टी को झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2024 13:51 IST

Haryana Polls 2024:  विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाने के कारण आप अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देफरीदाबाद सीट से आप उम्मीदवार प्रवेश मेहता 28 सितंबर को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। “किसानों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही है।” प्रताप सिंह बाजवा ने औपचारिक रूप से शामिल किया।

Haryana Polls 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए नीलोखेड़ी (सुरक्षित) सीट से पार्टी उम्मीदवार अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। सिंह ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि केवल कांग्रेस ही भाजपा सरकार को हरा सकती है जो “किसानों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही है।” पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। इसमें कहा गया कि बाजवा ने सिंह को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। ‘आप’ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का घटक दल है, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पाने के कारण आप राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।

सिंह से पहले, फरीदाबाद सीट से आप उम्मीदवार प्रवेश मेहता 28 सितंबर को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। इस बीच, बाजवा ने कांग्रेस में सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि वह बिना शर्त पार्टी में शामिल हुए हैं।

हरियाणा के लाडवा में नायब सैनी के रोड शो में शामिल हुईं भाजपा सांसद हेमा मालिनी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ लाडवा में एक रोड शो में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री सैनी कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने एक खुले वाहन में खड़े होकर मतदाताओं का अभिवादन किया। उनके एक ओर सैनी और दूसरी ओर सैनी की पत्नी सुमन सैनी थीं।

भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। सैनी ने भरोसा जताया कि भाजपा ‘बड़े’ जनादेश के साथ सत्ता में वापस आएगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा ‘झूठ और लूट’ की राजनीति की है।

पिछले दो चुनाव की तरह लोग इस बार भी पांच अक्टूबर को होने वाले चुनाव में भी उन्हें नकार देंगे। सैनी ने कहा, ‘‘भाजपा के सत्ता में लौटने पर हरियाणा का तेजी से विकास होगा।” हेमा मालिनी ने लोगों से भाजपा को वोट देने और लाडवा व पूरे हरियाणा में कमल खिलाने की अपील की।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024कांग्रेसAam Aadmi Partyहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019अरविंद केजरीवालराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेसंजय सिंहsanjay singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला