लाइव न्यूज़ :

Haryana New CM: कौन हैं नायब सिंह सैनी, अब तक क्या रहा उनका राजनीतिक कद, यहां पढ़ें पूरी खबर

By आकाश चौरसिया | Updated: March 12, 2024 14:40 IST

Haryana New CM: विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है। वो बड़े ओबीसी नेता के रूप में आते हैं और अब अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे होने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुनापार्टी की ओर से वो बड़े ओबीसी नेता के रूप में उभरे हैंअब अगले मुख्यमंत्री के नाम पर उनको लेकर मुहर लग गई

Haryana New CM: विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है। पार्टी की ओर से वो बड़े ओबीसी नेता के रूप में उभरे हैं और अब अगले मुख्यमंत्री के नाम पर उनको लेकर मुहर लग गई है। सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे होने जा रहा है। अभी नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद है। इस घोषणा से पहले आज सुबह मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा चंडीगढ़ में राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय को सौंपा था। 

कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, जो ओबीसी समुदाय से सबसे बड़ा चेहरा हैं और उन्हें भाजपा ने पिछले साल अक्टूबर, 2023 में प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी ने नियुक्त किया था। सैनी ने पार्टी से जुड़कर साल 1996 में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया, इसके बाद उन्होंने भाजपा संगठन में जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। इसके बाद वो साल 2000 में भाजपा संगठन के महामंत्री बने। 

इस साल बने जिला अध्यक्षसाल 2002 में नायब सिंह सैनी के कामों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें भाजपा युवा मोर्चा के अंबाला जिले का महामंत्री नियुक्त किया। फिर साल 2005 में उन्हें जिला अध्यक्ष पार्टी ने नियुक्त कर दिया। पार्टी के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें 2009 में हरियाणा में भाजपा किसान मोर्चा के राज्य महासचिव और 2012 में अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम करने के लिए प्रेरित किया।

उनका राजनीतिक करियर तब आगे बढ़ा, जब उन्होंने साल 2014 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रूप में चुना गया, जिसके बाद 2016 में उन्हें हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

3.83 लाख मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया साल 2019 के लोकसभा चुनावों में, नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के निर्मल सिंह को 3.83 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया। हरियाणा में सैनी समुदाय के लोग मात्र 8 फीसद है, जिनका प्रभाव प्रदेश के कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, हिसार और रेवाड़ी जिले तक है।

टॅग्स :हरियाणाHaryana Assemblyचंडीगढ़नायब सिंह सैनीमनोहर लाल खट्टरजननायक जनता पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र