लाइव न्यूज़ :

Haryana New CM: नायब सिंह सैनी ने 11वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, सूबे के नए मुखिया हुए नियुक्त

By आकाश चौरसिया | Published: March 12, 2024 4:46 PM

Haryana New CM: हरियाणा प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने शपथ लिया। उनके साथ कुंवर पाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा,  कैबिनेट का हिस्सा बने। इस बीच गौर करने वाली बात ये रही कि जेजेपी के 4 विधायक भाजपा को समर्थन देने के लिए पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनायब सिंह सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लीजारी अटकलों के बीच भाजपा ने राज्य में नेतृत्व का बदलाव कियामाना जा रहा है कि भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बड़ा कदम उठाया

Haryana New CM: हरियाणा प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने शपथ ली। उनके साथ कुंवर पाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल के बेटे रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल, बनवारी लाल कैबिनेट का हिस्सा बने। इस बीच गौर करने वाली बात ये रही कि जेजेपी के 4 विधायक भाजपा को समर्थन देने के लिए पहुंच गए हैं, लेकिन शपथग्रहण समारोह में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नहीं पहुंचे। 

नायाब सिंह सैनी ने इससे पहले गर्वनर को सरकार बनाने का दावा पेश भी किया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के राज्य प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद रहे। वहीं, विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता के रूप में चुन लिया गया। माना जा रहा है कि गोपाल कांडा, मोहनलाल बडोली मंत्री पद की शपथ लेंगे।

नायब सैनी अभी कुरुक्षेत्र से मौजूदा सांसद है, लेकिन उन्हें राज्य का मुखिया बनते ही लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा देना होगा। इसके साथ ही उन्हें अगले 6 महीने में विधायक पद भी धारण करना होगा, अन्यथा नायब सैनी को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है।

 

राज्य के बने नए मुख्यमंत्री नायब सैनी को ओबीसी समुदाय में बड़े चेहरे के रूप में देखा जाता है, नायब सिंह अभी कुरुक्षेत्र से मौजूदा सांसद हैं और उन्हें पिछले साल अक्टूबर, 2023 में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह मनोहर लाल खट्टर के करीबियो में उनका नाम आता है। 

भाजपा पर्यवेक्षकों ने मीडिया को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर जल्द ही नियुक्ति देगी। इसके अलावा यह काम लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव से पहले होगा। विश्लेषकों ने बताया है कि नेतृत्व में बदलाव भी, वही है जो भाजपा अब राज्य चुनावों से पहले करती है। सत्ता विरोधी लहर को दूर करने के लिए शीर्ष पर बदलाव करते हुए इससे पहले गुजरात और उत्तराखंड चुनावों से पहले इसी तरह के उपाय किए गए थे। दोनों ही मामलों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की।

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव 2024BJPजननायक जनता पार्टीकांग्रेसभूपेंद्र सिंह हुड्डानायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Election 2024: "भाजपा जीतती है, तो PM नरेंद्र मोदी नहीं अमित शाह बनेंगे", CM अरविंद केजरीवाल का दावा

भारतकोलकाता: BJP के पंचायत प्रधान के घर पर ब्लास्ट, कुल 6 बम किए गए प्लांट, पुलिस ने 4 जिंदा पकड़े

भारतArvind Kejriwal On Narendra Modi: 'सीएम पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया था', केजरीवाल ने खुद किया खुलासा

भारतपुलवामा हमले को लेकर रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

भारतJammu and Kashmir Lok Sabha Election 2024: कश्‍मीर में न बहिष्‍कार का आह्वान, न ही आतंकी धमकी, फिर भी चिंता मतदान को लेकर बहुतेरी है

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Government School: 10 साल में 2032 शिक्षक पद खाली, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन के बड़े-बड़े दावों के बीच आरटीआई में खुलासा, पढ़िए रिपोर्ट

भारतArvind Kejriwal Press Conference: 'हमारी पार्टी को कुचलने के लिए मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी', मोदी पर बरसे केजरीवाल

भारतLok Sabha Election 2024: PM नरेंद्र मोदी क्या रिटायरमेंट के लिए तैयार, तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने इस नियम के तहत पूछा

भारतGujarat Board 10th Result 2024: लड़कियों ने मारी बाजी, बोर्ड के रिजल्ट जारी, कक्षा 10वीं के नतीजों में गांधीनगर रहा टॉप

भारतDevaraje Gowda: कौन हैं भाजपा नेता देवराजे गौड़ा? प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में हुई है गिरफ्तारी