लाइव न्यूज़ :

Braj Mandal Yatra: हरियाणा सरकार ने आज से 24 घंटे के लिए नूंह में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस सेवाएं निलंबित की

By रुस्तम राणा | Updated: July 21, 2024 18:27 IST

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अनुराग रस्तोगी के आदेश के अनुसार, जिले में इंटरनेट सेवा रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक निलंबित रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के नूह जिले में इंटरनेट सेवा रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक निलंबित रहेगीजिले में तनाव, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द बिगाड़ने की आशंकाप्रशासन का यह फैसला सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से "गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए" है

Braj Mandal Yatra: हरियाणा सरकार ने रविवार शाम 6 बजे से 24 घंटे के लिए नूंह में मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। यह निर्देश पिछले साल हिंसा से प्रभावित ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले आया है। हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अनुराग रस्तोगी के आदेश के अनुसार, जिले में इंटरनेट सेवा रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक निलंबित रहेगी।

आदेश में कहा गया है, "... जिले में तनाव, परेशानी, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द बिगाड़ने की आशंका है।" निलंबन आदेश व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से "गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए" दिया गया है।

इस बीच, नूंह पुलिस ने कहा कि यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि पिछले नूह में हुए दंगे हुए थो जो बाद में आसपास के क्षेत्रों में फैल गई। 31 जुलाई 2023 को विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा आयोजित वार्षिक ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हरियाणा के नूंह जिले में मुसलमानों और हिंदुओं के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी।

पिछले साल 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह जिले में भीड़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश में दो होमगार्ड मारे गए और कई पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 15 अन्य घायल हो गए, उन्होंने पथराव किया और कारों में आग लगा दी। उसी दिन शाम तक गुरुग्राम और सोहना से सांप्रदायिक हिंसा की नई घटनाएं सामने आईं। उसी रात गुरुग्राम में एक मस्जिद पर भीड़ ने हमला किया और उसके नायब इमाम की हत्या कर दी। 

अंतरधार्मिक झड़प के तुरंत बाद कम से कम पांच लोग मारे गए और कई घायल हो गए। 3 अगस्त 2023 तक, स्थिति के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए।

टॅग्स :हरियाणानूँह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला