लाइव न्यूज़ :

Haryana Congress Candidate List: 32 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, विनेश फोगाट को टिकट, बजरंग पुनिया 'बेटिकट', देखें कौन कहां से लड़ेगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 7, 2024 11:30 IST

Haryana Congress Candidate List Assembly Polls: पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोली सीट से टिकट दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Congress Candidate List Assembly Polls: कांग्रेस ने 31 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। Haryana Congress Candidate List Assembly Polls: भाजपा ने 67 उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।Haryana Congress Candidate List Assembly Polls: विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गईं।

Haryana Congress Candidate List Assembly Polls: आखिरकार देश के पूर्व रेसलर और ओलंपियन विनेश फोगाट एवं बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हो गए। कई दिनों की अटकलों के बाद पुनिया और उनके साथी पहलवान फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस ने हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। फोगाट को जालाना सीट से टिकट दिया गया है। केसी वेणुगोपाल ने फोगाट और टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को पार्टी में शामिल करने के कुछ ही घंटों बाद 90 विधानसभा सीटों में से 32 पर घोषणा की।

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोली सीट से टिकट दिया है। करनाल के पूर्व मेयर और सधौरा निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक को फिर से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दिया गया है। बादली के वर्तमान विधायक कुलदीप वत्स 2019 के विधानसभा चुनावों में जीती गई सीट पर फिर से उतारा है। 

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना और राज्य इकाई के प्रमुख उदयभान को होडल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की नयी दिल्ली में हुई बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव एवं संगठन प्रभारी के. सी. वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया और हुड्डा समेत अन्य लोग शामिल हुए। कांग्रेस ने पहले 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, लेकिन थोड़ी देर बाद सीईसी ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने इसराना सीट (सुरक्षित) से बलबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सिंह इसराना सीट से मौजूदा विधायक हैं। कांग्रेस ने अपने सभी 28 विधायकों को पुन:उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने मेवा सिंह को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से मैदान में उतारा है। कांग्रेस द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई पहली सूची में पांच महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया गया है। फोगाट को छोड़कर बाकी चार महिलाएं मौजूदा विधायक हैं और इनमें पूर्व राज्य मंत्री गीता भुक्कल भी शामिल हैं।

कांग्रेस ने शाहबाद विधानसभा सीट (सु) से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बागी होकर पार्टी में शामिल हुए राम करण और निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर को भी टिकट दिया है। धर्मपाल हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, रोहतक से भारत भूषण बत्रा, बादली से कुलदीप वत्स, रेवाड़ी से चिरंजीव राव और फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

किसी सांसद के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में बाबरिया ने सीईसी की बैठक के बाद कहा, ''आज तक किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई है।'' फोगाट के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि यह निर्णय हो चुका है कि वह जुलाना से चुनाव लड़ेंगी।''

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) के साथ भी सीट बंटवारे पर बातचीत कर रही है। हालांकि, शुक्रवार को दोनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई, जिससे गठबंधन की संभावनाएं धूमिल होती नजर आईं। हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस कुछ दिनों से आप के साथ गठबंधन करने के विषय पर गहन विचार-विमर्श कर रही है, हालांकि पार्टी के कुछ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन पर आपत्ति जताई है। सूत्रों ने बताया कि हुड्डा गुट और कुछ अन्य नेता आप के साथ सीट बंटवारे के खिलाफ हैं।

इन नेताओं का मानना है कि केजरीवाल की पार्टी का हरियाणा में कोई खास आधार नहीं है। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध में सबसे आगे रहने वाले ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की।

 “न डरने और न पीछे हटने” का संकल्प व्यक्त किया। कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद पूनिया को पार्टी द्वारा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि पूनिया चुनाव लड़ेंगे या नहीं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसविनेश फोगाटबजरंग पूनियाभूपेंद्र सिंहराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र