लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में शहीद, भूपेंद्र सिंह चौहान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों पहुंचे, सात महीने के बेटे ने किया नमन

By भाषा | Updated: September 9, 2020 17:55 IST

सात महीने के बेटे ने शहीद पिता को हाथ जोड़कर नमन किया। पत्नी और पिता ने भी शहीद को सैल्यूट करके अंतिम विदाई दी। सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सोमबीर सांगवान, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सहित हजारों ग्रामीण इस मौके पर मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में भूपेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। सेना की ओर से मेजर जार्ज फर्नांडीज प्रिंस ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद भूपेंद्र सिंह मात्र 23 साल के थे।उनकी शादी 18 माह पहले हुई थी और सात माह पहले वह बेटे के पिता बने थे।

भिवानीः चार दिन पहले कश्मीर में शहीद हुए भूपेंद्र सिंह चौहान को बुधवार को हजारों लोगों ने नम आखों से अंतिम विदाई दी। उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह चरखी दादरी के बास गांव पहुंचा।

यहां राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई दीपक ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं, सात महीने के बेटे ने शहीद पिता को हाथ जोड़कर नमन किया। पत्नी और पिता ने भी शहीद को सैल्यूट करके अंतिम विदाई दी। सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सोमबीर सांगवान, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सहित हजारों ग्रामीण इस मौके पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पांच सितंबर शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में भूपेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह, दादरी के विधायक एवं हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमबीर सांगवान, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद भूपेंद्र सिंह को श्रद्घासुमन अर्पित किए।

सेना की ओर से मेजर जार्ज फर्नांडीज प्रिंस ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद भूपेंद्र सिंह मात्र 23 साल के थे। गत 15 मार्च को ही एक माह की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी शादी 18 माह पहले हुई थी और सात माह पहले वह बेटे के पिता बने थे।

शहीद भूपेंद्र सिंह 2015 में सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। पिछले तीन साल से भूपेंद्र सिंह की तैनाती बारामूला में थी। भूपेंद्र सिंह दो भाइयों में बड़े थे। पिता मल्खान सिंह ने बताया कि परिवार बेटे को खोने का गम तो है, लेकिन उनकी शहादत का गर्व भी है। शहीद भूपेंद्र सिंह के छोटे भाई दीपक ने बताया कि वह भी सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा है और भाई की शहादत के बाद उसका इरादा और मजबूत हुआ है। 

टॅग्स :हरियाणाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र