लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनावः बरोदा सीट से BJP उम्मीदवार रेसलर योगेश्वर दत्त ने कहा- जमीनी स्तर पर समस्याओं को करना चाहता हल

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 1, 2019 11:06 IST

हरियाणा विधानसभा चुनावः हरियाणा के रहने वाले दत्त ने 2012 के ओलंपिक में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। दत्त अभी हाल ही में 26 सितंबर को बीजेपी में शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बरोदा सीट से ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद योगेश्वर दत्त का कहना है कि राजनीति में शामिल होने के पीछे उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बरोदा सीट से ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त को टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद योगेश्वर दत्त का कहना है कि राजनीति में शामिल होने के पीछे उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। दत्त अभी हाल ही में 26 सितंबर को बीजेपी में शामिल हुए थे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार योगेश्वर दत्त ने कहा, 'राजनीति में शामिल होने के पीछे मेरा उद्देश्य लोगों की सेवा करना है। मैं जमीनी स्तर पर समस्याओं को हल करना चाहता हूं और सभी प्रकार के खेलों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना चाहता हूं।' हरियाणा के रहने वाले दत्त ने 2012 के ओलंपिक में फ्रीस्टाइल कुश्ती के 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। वही, बीजेपी में शामिल होने के बाद दत्त ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्ज देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के फैसले से काफी प्रभावित हैं। इसने एक नई क्रांति शुरू की है। मोदी ने दिखाया है कि राजनीति में अच्छी चीजें की जा सकती हैं। 

आपको बता दें कि दत्त को 2013 में पद्म श्री से नवाजा गया था और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इस दौरान बीजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का टारगेट रखा है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगेश्वर दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र