लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections 2024: लगातार 6 दिन अवकाश, लोग चले जाएंगे छुट्टियां मनाने! हरियाणा चुनाव टालिए, चुनाव आयोग से भाजपा की मांग, कांग्रेस ने कहा- हार मान ली...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2024 16:58 IST

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने पुष्टि की कि आयोग को शुक्रवार को ई-मेल के माध्यम से पत्र की एक प्रति प्राप्त हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Assembly Elections 2024: भाजपा के एक नेता ने कहा कि आयोग को पत्र भेजा है।Haryana Assembly Elections 2024: विधानसभा चुनाव की तारीख से पहले सप्ताहांत पर छुट्टी है।Haryana Assembly Elections 2024: कुछ छुट्टियां हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है।

Haryana Assembly Elections 2024: भाजपा की हरियाणा इकाई ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को कुछ समय के लिए टालने का अनुरोध किया है। पार्टी ने चुनाव तिथि से पहले और बाद में छुट्टियों का हवाला देते हुए कहा है कि इससे मतदान प्रतिशत कम हो सकता है। शनिवार को प्रदेश भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख ने आयोग को पत्र भेजा है। हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने पुष्टि की कि आयोग को शुक्रवार को ई-मेल के माध्यम से पत्र की एक प्रति प्राप्त हुई है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमें प्रदेश भाजपा से पत्र मिला है और हमने इसे निर्वाचन आयोग को भेज दिया है।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य वरिंदर गर्ग ने कहा, ‘‘हमने तर्क दिया है कि एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की तारीख से पहले सप्ताहांत पर छुट्टी है और उसके बाद कुछ छुट्टियां हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर हमला किया है। हरियाणा बीजेपी ने चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए पत्र लिखा है, जो यह दर्शाता है कि बीजेपी चुनाव से किस कदर घबराई हुई है। अपनी हार सामने देख सत्ताधारी पार्टी द्वारा बचकाने तर्क दिये जा रहे हैं।

क्योंकि उसके पास न कोई मुद्दा है, न जनता को बताने लायक कोई काम या उपलब्धि और न ही टिकट देने लायक 90 उम्मीदवार। इसलिए बीजेपी छुट्टियों का बहाना बनाकर चुनाव टालने की साजिश कर रही है। हरियाणा के मतदाता बेहद जागरुक हैं। वो कहीं छुट्टी मनाने नहीं जाएंगे, बल्कि बीजेपी की छुट्टी करने के लिए भारी संख्या में मतदान केंद्र आकर वोट देंगे।

क्योंकि लोग लंबे सप्ताहांत पर छुट्टी पर चले जाते हैं।’’ गर्ग ने शनिवार को कहा, ‘‘हमने इस संबंध में आयोग को पत्र लिखा है। बेहतर मतदान प्रतिशत के लिए, छुट्टियों की श्रृंखला समाप्त होने के बाद कोई भी नयी तारीख ठीक रहेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शनिवार (28 सितंबर) को अनेक लोगों के लिए अवकाश रहता है, जबकि रविवार को भी अवकाश है। एक अक्टूबर को राज्य में चुनाव अवकाश है, इसके बाद दो अक्टूबर को गांधी जयंती है, जो अवकाश है और तीन अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण भी अवकाश है।’’ 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसBJPनायब सिंह सैनीभूपेंद्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र