लाइव न्यूज़ :

पूर्व IAS अधिकारी और मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर के घर-दफ्तर पर ईडी का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2021 14:27 IST

हर्ष मंदर ने कई पुस्तक लिखी हैं और सामाजिक कार्यों के अलावा वह सामाजिक न्याय और मानवाधिकार जैसे विषयों पर समाचार पत्रों में संपादकीय भी लिखते हैं। उनके जर्मनी रवाना होने के कुछ घंटों बाद ये छापेमारी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व आईएएस अधिकारी और मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर के दिल्ली में वसंत कुंज स्थित घर में छापा।ईडी की ओर से ये छापेमारी हर्ष मंदर के जर्मनी रवाना होने के कुछ घंटों बाद की गई है।दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज कराए गए एक एफआईआर के आधार पर की गई छापेमारी।

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को पूर्व आईएएस अधिकारी और मानवाधिकार कार्यकर्ता हर्ष मंदर से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की। रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने सुबह 8 बजे छापेमारी शुरू की। ये छापेमारी इस साल फरवरी में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज कराए गए एक प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ी है।

ये एफआईआर सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज(सीएसई) के खिलाफ दर्ज की गई थी। यह संस्थान मंदर चलाते हैं और वह इसके निदेशक भी हैं। छापेमारी मंदर के दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित घर और उनके अधचिनी में सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज कार्यालय में की गई। साथ ही दो चिल्ड्रेन होम पर भी छापेमारी हुई जो मंदर के एनजीओ द्वारा संचालित किया जाता है।

मंदर ने कई पुस्तक लिखी हैं और सामाजिक कार्यों के अलावा वह सामाजिक न्याय और मानवाधिकार जैसे विषयों पर समाचार पत्रों में संपादकीय भी लिखते हैं। 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के रजिस्ट्रार की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 83 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

ये मामले सीएसई द्वारा दक्षिण दिल्ली में स्थापित उम्मीद अमन घर और खुशी रेनबो होम से जुड़े हैं। मंदर और उनकी पत्नी के जर्मनी जाने के कुछ घंटों बाद ही ये छापे मारे गए हैं। उन्होंने बर्लिन में रॉबर्ट बॉश अकादमी में छह महीने की फेलोशिप ली है।

बताया जा रहा है कि जब वसंत कुंज में घर पर छापा पड़ा तो हर्ष मंदर की बेटी और दामाद मौजूद थे। बहरहाल इस छापेमारी की आलोचना भी विपक्ष की ओर से हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंदर सबसे ईमानदार अधिकारी रहे हैं और उन्होंने गरीबों के लिए काम करने के लक्ष्य से आईएएस से इस्तीफा दिया था।

(भाषा इनपुट)

 

टॅग्स :हर्ष मंदरप्रवर्तन निदेशालयदिल्ली समाचारकांग्रेसदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज