लाइव न्यूज़ :

हरजिंदर सिंह धामी एसजीपीसी के नए अध्यक्ष बने

By भाषा | Updated: November 29, 2021 17:57 IST

Open in App

अमृतसर, 29 नवंबर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मानद मुख्य सचिव हरजिंदर सिंह धामी को सोमवार को सिखों के शीर्ष धार्मिक संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया। धामी ने बीबी जागीर कौर का स्थान लिया है।

शिरोमणि अकाली दल ने कौर को कपूरथला जिले की भोलाठ विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

बादल परिवार के करीबी धामी होशियारपुर जिले के श्याम चौरासी खंड से एसजीपीसी के सदस्य हैं।

अमृतसर में तेजा सिंह समुंद्री हॉल में एसजीपीसी की वार्षिक आम सभा बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भिट्टेवाड और अन्य सदस्य हरविंदर सिंह खालसा ने अध्यख पद के लिए धामी का नाम प्रस्तावित किया। वहीं, विपक्षी खेमे के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए गुप्त मतदान की मांग उठायी।

विपक्षी खेमे ने एसजीपीसी अध्यक्ष पद के लिए मिट्ठू सिंह का नाम प्रस्तावित किया। बाद में धामी को 122 वोट मिले जबकि सिंह को 19 वोट मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है