लाइव न्यूज़ :

हनुमान चालीसा विवाद: मुंबई पुलिस ने राणा दंपति की जमानत रद्द करने की मांग की, कोर्ट से जमानत की शर्तों के उल्लंघन की शिकायत की

By विशाल कुमार | Updated: May 9, 2022 14:49 IST

मुंबई पुलिस ने जमानत शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए सांसद नवनीत राणा और उनके पति और विधायक रवि राणा की जमानत रद्द करने की मांग की। एक विशेष अदालत ने बुधवार को दोनों को जमानत दे दी थी और प्रत्येक को 50,000 रुपये के मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जमानत शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए उनकी जमानत रद्द करने की मांग की।दंपति पर मामले के बारे में मीडिया से बात करने पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।जमानत देते हुए अदालत ने कहा था कि दंपति मामले से संबंधित किसी भी विषय पर मीडिया से बात ना करें।

मुंबई:मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया और सांसद नवनीत राणा और उनके पति और विधायक रवि राणा को दी गई जमानत रद्द करने की मांग की, जिन्हें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर हुए विवाद के मद्देनजर देशद्रोह सहित कई आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने जमानत शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए उनकी जमानत रद्द करने की मांग की। एक विशेष अदालत ने बुधवार को दोनों को जमानत दे दी थी और प्रत्येक को 50,000 रुपये के मुचलके पर रिहा करने का निर्देश दिया था।

उनके वकीलों ने जमानत की व्यवस्था होने तक दो सप्ताह के लिए अनंतिम नकद जमानत पर उनकी रिहाई की मांग की थी।

खार पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक के माध्यम से राज्य द्वारा दायर याचिका में दावा किया गया है कि दंपति ने मामले के बारे में मीडिया से बात करने पर प्रतिबंध का उल्लंघन किया है और आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस तरह की शर्त का उल्लंघन करने पर जमानत तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

पुलिस ने दावा किया कि उल्लंघन को देखते हुए आरोपी को दी गई जमानत स्वतः रद्द हो जाती है और आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने और उन्हें हिरासत में लेने का आदेश देने की मांग की।

जमानत देते हुए अदालत ने कहा था कि जमानत पर रिहा होने के बाद आवेदक इस तरह के किसी अपराध को अंजाम ना दे और मामले से संबंधित किसी भी विषय पर मीडिया से बात ना करें।

टॅग्स :महाराष्ट्रनवनीत राणामुंबई पुलिसHanuman Chalisa
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला