लाइव न्यूज़ :

Gujarat Polls Phase 2: दूसरे चरण का मतदान जारी, पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट; 9 बजे तक 4.75% हुआ मतदान

By अनिल शर्मा | Updated: December 5, 2022 10:13 IST

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती के अनुसार, "कुल 2,51,58,730 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें से 1,29,26,501 पुरुष, 1,22,31,335 महिलाएं और 894 तीसरे लिंग के हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में निशान स्कूल में अपना वोट डाला। चुनाव आयोग के मुताबिक,  दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान हुआ है।दोनों चरणों के लिए डाले गए वोटों की गिनती बृहस्‍पतिवार यानी आठ दिसंबर को होगी।

अहमदाबाद: गुजरात में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद में अपना वोट डाल दिया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह करीब 9 बजे अहमदाबाद मे वह अपना वोट डालेंगे।  पीएम मोदी ने अहमदाबाद के रानिप में निशान स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पीएम मोदी ने वोट डालने के बाद इसकी तस्वीर अपने ट्विटर खाते पर शेयर की है। तस्वीर साझा करते हुए पीएम ने लिखा, अहमदाबाद में अपना वोट डाला। आज मतदान करने वाले सभी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और मतदान करने का आग्रह करता हूं।

चुनाव आयोग के मुताबिक,  दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 4.75% मतदान हुआ है। मतदान से पहले  पीएम मोदी ने गुजरात के लोगों, विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बड़ी संख्या में अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग करने का आग्रह किया था।  गृह मंत्री अमित शाह भी आज अहमदाबाद में दूसरे चरण में अपना वोट डालेंगे।

गौरतलब है कि अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर सहित गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हुआ। इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 69 महिलाओं सहित कुल 833 उम्मीदवार चुनाव-मैदान में हैं। 

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती के अनुसार, "कुल 2,51,58,730 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें से 1,29,26,501 पुरुष, 1,22,31,335 महिलाएं और 894 तीसरे लिंग के हैं।" दोनों चरणों के लिए डाले गए वोटों की गिनती बृहस्‍पतिवार यानी आठ दिसंबर को होगी।

सुचारू रूप से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। मतदान के लिए 26 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सात मंत्रियों सहित कई प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

अन्‍य भाजपा नेताओं में हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकुर भी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस नेता सुखराम राठवा तथा जिग्नेश मवानी, आम आदमी पार्टी के भरत सिंह वाखला और भीमा भाई चौधरी भी इस चरण में उम्‍मीदवार हैं।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला