लाइव न्यूज़ :

Gujarat By Election Result 2020: गुजरात में हार्दिक पटेल को झटका, भाजपा सभी 8 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 10, 2020 13:38 IST

भाजपा के प्रद्युम्नसिंह जडेजा अब्दासा सीट से करीब 2,300 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि पूर्व मंत्री कीर्तिसिंह राणा लिम्बडी में अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले करीब 5,400 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार सात सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त मिली है।कांग्रेस के जयंतीलाल पटेल मोरबी विधानसभा सीट से 1,500 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन सीटों के लिए आठ केंद्रों पर सबुह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

अहमदाबादः गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के रुझानों के मुताबिक भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। कम से कम पांच विधानसभा सीटों लिम्बडी, अब्दासा, कपराद, डांग और कर्जन पर भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवारों पर प्रभावी बढ़त बनाए हुए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के जयंती लाल पटेल जो शुरुआत में मोरबी सीट से बढ़त बनाए हुए थे वह भाजपा के ब्रिजेश मेरजा से करीब 1,000 मतों से पिछड़ गए हैं। वहीं, सात सीटों पर भाजपा सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक चार घंटे की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कीर्तिसिंह राणा लिम्बडी से करीब 22 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

अब्दासा में भाजपा के प्रद्युम्न सिंह जडेजा करीब 16 हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के जीतू चौधरी और विजय पटेल भी क्रमश: कपराद और डांग में अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वियों पर 14 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली है। कर्जन सीट पर भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल करीब 9,900 मतों से आगे चल रहे हैं।

धारी सीट से भाजपा के जेवी काकडिया, कांग्रेस प्रत्याशी से 5,500 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आत्माराम परमार अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी से गाधड़ा में 9,500 मतों से आगे चल रहे हैं उल्लेखनीय है कि तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन आठ सीटों के लिए कुल 81 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 

टॅग्स :उपचुनावगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसविजय रुपानीहार्दिक पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र