लाइव न्यूज़ :

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सरकार ने जताई चिंता, रवि शंकर प्रसाद ने कहा-सोशल मीडिया पर पोर्न, फर्जी खबरों की जवाबदेही कंपनियों की

By भाषा | Updated: February 6, 2020 16:07 IST

विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को आईएएमएआई के इंडिया डिजिटल समिट को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘फर्जी समाचारों का मुद्दा चिंता की बात है। इंटरनेट का चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिए इस्तेमाल पर संसद गंभीर रूप से चिंतित है।‘’’

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक मंचों पर पोर्न या अश्लीलता, फर्जी खबरों पर सरकार ने गंभीर चिंता जताई। रवि शंकर प्रसाद ने कंपनियों से कहा कि वे अपने मंच का दुरुपयोग नहीं होने दें।

सरकार ने यूट्यूब, गूगल, व्हॉट्सएप और अन्य ‘सार्वजनिक मंचों’ पर बदले के लिए पोर्न या अश्लीलता, फर्जी खबरों और हिंसा फैलाने वाली सामग्री के जरिये इनके दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताई। सरकार ने ऐसे मंचों को, यह मानते हुए भी आगाह किया है कि ‘‘डिजिटल दुनिया को ‘पिंजरे में कैद’ नहीं किया जा सकता’’ फिर भी इन मंचों के दुरुपयोग की जवाबदेही संबंधित कंपनियों की होगी।

विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को आईएएमएआई के इंडिया डिजिटल समिट को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘फर्जी समाचारों का मुद्दा चिंता की बात है। इंटरनेट का चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिए इस्तेमाल पर संसद गंभीर रूप से चिंतित है।‘’’ उन्होंने कहा कि व्हॉट्सएप के संदर्भ में संदेश के मूल स्रोत की पहचान अब भी समस्या है।

मंत्री ने कहा, ‘‘मैं रचनात्मकता और आजादी का समर्थक हूं, लेकिन कुछ सामाजिक प्रतिबद्धताएं भी हैं। लेकिन डिजिटल दुनिया को जिम्मेदार, जवाबदेह और सबसे अधिक संवेदनशील होना चाहिए। सिर्फ पैसा कमाने के लिए क्या हम जो दिखा रहे हैं उसे दिखाना सही है।’’ उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ी डिजिटल ताकत के रूप में उभर रहा है, जहां स्वर्णिम अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कंपनियों से कहा कि वे अपने मंच का दुरुपयोग नहीं होने दें।

प्रसाद ने कहा, ‘‘आपको याद रखना है कि भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है और कुछ ताकतें हैं जो अड़चन पैदा करना चाहती हैं। यह उनकी सोच है लेकिन आपको अपने मंच का दुरुपयोग नहीं होने देना है। यह मेरी आपसे अपील है।’’ उन्होंने कहा कि डिजिटल जगत एक पवित्र और शुद्ध दुनिया है, जो सशक्त करती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि फर्जी खबरों जैसे मुद्दे समस्या हैं।

प्रसाद ने कहा कि बदला लेने के लिए पोर्न पोस्ट डालरने की प्रवृत्ति भारत में पनप रहा है। कई मामलों में दो लड़के-लड़के एक दूसरे से जब अलग हो जाते हैं तो बदले की भावना से डिजिल मंच का दुरुपयोग किया जाता है। प्रसाद ने कहा कि उन्होंने यूट्यूब के दुरुपयोग का मुद्दा अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई के समक्ष भी रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिचाई से कहा कि आप यूट्यूब पर जाएं तो कहने को उस पर कई सकारात्मक चीजें मसलन पुराने गाने, भाषण और कुछ अच्छी डिजिटल सामग्री दिखाने की बात होती है ....लेकिन उसका दूसरा पहलू देखिये तो .. यूट्यूब का दुरुपयोग हो रहा है।’’ प्रसाद ने कहा, ‘‘यूट्यूब, गूगल, मोबाइल और अन्य संबंधित मंच सार्वजनिक मंच हैं। इनका दुरुपयोग पोर्न, जाली खबरों या हिंसा फैलाने वाली सामग्री के प्रसार के लिए हो रहा है।’’ उन्होंने व्हॉट्सएप के बारे में कहा कि अब भी वहां संदेश के मूल स्रोत की पहचान करने में समस्या है। 

टॅग्स :रविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

भारतबिहार चुनाव 2025: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा- वह देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं

भारतराहुल गांधी संविधान समझते हैं? सुप्रीम कोर्ट गए ना?, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा- कांग्रेस नेता को वोट नहीं मिलता तो हम क्या करें?

भारतBihar Elections 2025: रविशंकर प्रसाद से मतदाता अधिकार यात्रा पर बोला जमकर हमला, कहा- महागठबंधन के लोग चुनाव जीते तो चुनाव आयोग ठीक, हार गए तो खराब, यही है दोहरा चरित्र

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज