लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज विधानसभा सीट उपचुनावः भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने 1794 वोट से राजद के मोहन गुप्ता को हराया, बीजेपी ने महागठबंधन को दिया झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2022 14:48 IST

Gopalganj Assembly seat by-election: सुभाष सिंह की पत्नी एवं भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को 70053 वोट मिले, जबकि राजद के मोहन गुप्ता को 68259 वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी (बसपा), जिस पर अकसर राजद भाजपा की ‘‘बी टीम’’ होने का आरोप लगाता था।क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं तथा 20,000 से अधिक वोट मिले। इंदिरा यादव राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के छोटे भाई साधू यादव की पत्नी हैं।

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को उपचुनाव में मात दी। विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

सिंह की पत्नी एवं भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को 70053 वोट मिले, जबकि राजद के मोहन गुप्ता को 68259 वोट मिले। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा), जिस पर अकसर राजद भाजपा की ‘‘बी टीम’’ होने का आरोप लगाता था।

क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं तथा 20,000 से अधिक वोट मिले। गौरतलब है कि बसपा प्रत्याशी इंदिरा यादव राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के छोटे भाई साधू यादव की पत्नी हैं। साधू यादव ने 2000 में इस सीट जीत दर्ज की थी। यादव को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी से दुर्व्यवहार से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनालालू प्रसाद यादवआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र